
दुमका: जनवरी से अब तक नौ बाइक की चोरी कर पुलिस की नींद उड़ाने वाले शातिर चोर मुजफ्फर अंसारी को नगर थाना की पुलिस ने शनिवार की सुबह धर दबोचने में कामयाब हुई। उसके पास से चोरी की तीन बाइक, एक मोबाइल, मास्टर चाबी व सात हजार रुपया बरामद किया है। उसके दो साथी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बरामद एक बाइक छह जून को नेशनल स्कूल के समीप से पंकज कुमार भंडारी की चोरी हुई। वहीं दो अन्य बाइक के मालिक की पहचान की जा रही है। दोनो बाइक रामगढ़ से चोरी हुई थी। इसकी जानकारी प्रेसवार्त कर रविवार को नगर थाना में एसपी अंबर लकड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पूरी पीसीआर टीम और बीट पदाधिकारी लगे थे। नए एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही थी। शनिवार की सुबह पोखरा चौक में टोनी वर्मा की वेल्डिंंग दुकान में काम करने वाले पोड़ैयाहाट के मधुकुप्पी निवासी मुजफ्फर अंसारी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने जनवरी से जून में चोरी हुई बाइक में संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर रामगढ़ से दो बाइक बरामद हुई। तीसरी बाइक का स्वयं उपयोग करता था। गिरोह के दो सदस्यों का पता चला है, उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। मौके पर एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी व निरीक्षक संजय मालवीय आदि उपस्थित थे।
विस्फोटक लदे हाईवा जामा पुलिस ने किया जब्त

दुमका: जामा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में एक हाइवा में बिस्फोटक बरामद करने में सफल रही। विस्फोटक के रूप में अमोनियम नाइट्राइड और जिलेटिन बरामद हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई जामा थाना क्षेत्र में की है। इसकी जानकारी प्रेसवार्ता कर एसपी अंबर लकड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक हाइवा में बिस्फोटक ले जाया जा रहा है। जो शिकारीपाड़ा पत्थर औद्योगिक क्षेत्र जायेगा। पुलिस ने जांच के क्रम में एक हाइवा से बिस्फोटक बरामद किया। साथ ही अवैध तस्करी कर रहे पांच लोगो को भी विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के समक्ष सभी पांचों लोगो ने पूछताछ के दौरान अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। लॉक डाउन खत्म होते ही अवैध रूप से बिस्फोटक का धंधा करने वाले सक्रिय हो चुका है। चुंकि दुमका के कई थाना नक्सल प्रभावित भी है। दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में माइनिंग का भी कारोबार होता है, तो ऐसे में भारी मात्रा में बिस्फोटक का पकड़ाना पुलिस के लिए जांच का विषय है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने लगभग 4 हजार पीस जिलेटिन और 4000 किलो ग्राम अमोनियम नाइट्रेट 80 बोरा के साथ हीं एक हाइवा व एक ऑल्टो कार जप्त किया है।








