Home / News / पुलिस ने प्रतिबंधित गोली के साथ ट्रैक्टर चोर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने प्रतिबंधित गोली के साथ ट्रैक्टर चोर को किया गिरफ्तार


दुमका : जरमुंडी थाना की पुलिस ने शनिवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर सरडीहा मोड़ के समीप 7़62 बोर के छह जिदा गोली के साथ दौलतपुर गांव के मनीष कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के पास से चार मोबाइल व एक बाइक भी जब्त की है। पुलिस ने अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।मामले को लेकर पुलिस सभागार में एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि शनिवार की देर शाम सूचना मिली कि एक अपराधी बाइक में कुछ हथियार लेकर निकलने वाला है। सूचना के आधार पर सरडीहा के पास चेकनाका पर जैसी ही बाइक रूकी तो आरोपी को हिरासत में लिया गया। तलाशी में चार मोबाइल और कूट के बॉक्स में छुपाकर रखी गई रायफल की छह जिदा गोली बरामद की गई। बताया कि आरोपी के खिलाफ मुफस्सिल व जरमुंडी थाना में ट्रैक्टर चोरी का मामला भी दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। पूछताछ में अभी तक आरोपी ने यह स्वीकार नहीं किया है कि गोली कहां से लाया और कहां लेकर जा रहा था। सारी गोली प्रतिबंधित हैं और इनका उपयोग सेना व पुलिस के जवान ही करते हैं। युवक किसी गिरोह का सदस्य है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर एसडीपीओ अनिमेष नथानी, पुलिस निरीक्षक एसएन सिंह, प्रशिक्षु दारोगा अनुज कुमार सिंह, सुमित कुमार , मुकेश कुंवर , हवलदार शिवधन हेम्ब्रम ,जॉन किस्कू एवं सनत हांसदा मौजूद थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *