Home / News / सड़क पर उतरे ग्रामीण हत्यारे को फांसी दिलाने के लिए

सड़क पर उतरे ग्रामीण हत्यारे को फांसी दिलाने के लिए

दुमका : रामगढ़ के एक गांव में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले चचेरा चाचा मिठु कुमार को फांसी की सजा दिलाने के लिए शनिवार को ग्रामीण, स्कूली बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों ने रैली निकाली और धरना प्रदर्शन किया। छात्राओं ने हाथ में तख्ती लेकर गांव में रैली निकाली और प्रशासन से उनकी सुरक्षा की मांग की। हाथ में तख्ती लिए छात्राओं ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की।छात्रा प्रतिमा कुमारी, निभा कुमारी ने कहा कि मृतका के साथ क्रूर अन्याय हुआ है। इसकी जितनी भी निदा की जाए कम है। छात्राओं ने सरकार से मृतका के कातिल को फांसी दिलाने की मांग की। बेटियों की रक्षा के लिए कड़ा कानून बनाने की अपील की। इधर ग्रामीणों ने भी बाजार में रैली निकालकर मृतका के कातिल को फांसी की सजा देने की मांग की है।
यंहा बता दे की ग्रामीण सचिन कुमार मांझी, नंदकिशोर वैद्य, जनसन मंडल समेत अन्य ने कहा कि पिछले वर्ष भी सरस्वती मेला में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा मेला में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। ग्रामीणों ने बालिका के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं पंचायत के मुखिया किरणलता मुर्मू ने दुर्गा मंदिर परिसर में महिलाओं के साथ एक दिवसीय धरना भी दिया। मुखिया ने कहा कि लगातार दो बार मेला में बाहरी लोगों द्वारा घटना को अंजाम देकर गांव को बदनाम किया जा रहा है। इधर पुलिस ने हत्यारे मिठु कुमार को गिरफ्तार करने के लिए उसके डहुजोर स्थित घर पर छापामारी की लेकिन वह नहीं मिला।
कयास लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंबई भाग गया। सूत्रों की माने तो वारदात की जानकारी मिलने के बाद एक व्यक्ति ने आरोपी को फोन किया और कहा कि उसने बालिका की हत्या क्यों की। इसके बाद आरोपी ने उससे कहा कि अब पुलिस पकड़ लेगी। इसलिए वह मुबंई जा रहा है। यही कारण है कि शुक्रवार की देर रात और शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह पर दबिश दी लेकिन उसका पता नहीं चला है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *