Home / News / उपराजधानी में आदिवासी युवतियों ने रैंप पर दिखाया जलवा

उपराजधानी में आदिवासी युवतियों ने रैंप पर दिखाया जलवा

दुमका : झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में मिस बाहा ट्राइबल ब्यूटी क्वीन ऑफ इंडिया 2020 का ऑडिशन रविवार को जोहार के सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम रुसिका के बैनर तले किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कुल 8 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सभी प्रतिभागी रैंप पर चली। प्रतियोगिता में दुमका, दिल्ली, कोलकाता से प्रतिभागी शामिल हुईं। प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी सफल होंगी, उसे जमशेदपुर में आयोजित होने वाली ग्रांट फिनाले में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता को आयोजित करने वाले डोमन टुडू ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से आदिवासी युवतियों को विश्व पटल में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में नीरू नैंसी हांसदा देवघर, रिया हेम्ब्रम दुमका, अनुराधा सोरेन जामताड़ा, हिराबती हेम्ब्रम जमशेदपुर सहित अन्य स्थानों से प्रतिभागी शामिल हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में रुसिका के शशिकांत मुर्मू, लालू राम टुडू, आंनद साहू, अजित कौशिक दुबे, संजय टुडू, अमरनाथ टुडू, करिश्मा हांसदा शामिल है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *