Home / News / आदिवासी छात्रों ने नहीं मनाया हूल दिवस ,कहा पहले न्याय दो बाद में सम्मान दो

आदिवासी छात्रों ने नहीं मनाया हूल दिवस ,कहा पहले न्याय दो बाद में सम्मान दो


आदिवासी छात्रों ने किया सिदो – कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का विरोध

दुमका :झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में हूल दिवस के मोके पर एसपी काॅलेज के आदिवासी छात्रों ने पोखरा चौक स्थित सिदो – कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का विरोध किया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत छात्रों ने पोखरा चौक पहुंचकर माल्यार्पण का विरोध किया। यंहा बता दे की ये छात्र करीब एक घंटा तक यहां रूके रहे और चले गये। छात्रों की आने की भनक जैसी ही पुलिस प्रशासन को लगी तुरंत मौके पर एसपी अंबर लकड़ा दलबल के साथ पहुुंचे, तबतक छात्र जा चुके थे। छात्रों के आने के पूर्व जाने के बाद भी माल्यार्पण का कार्यक्रम दिनभर चलता रहा। कई मंत्री, विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संघ-संगठनों की ओर से माल्यार्पण किया गया। छात्रों का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता श्यामदेव हेम्ब्रम ने बताया कि जबतक सरकार सिदो एवं कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की जांच सीबीआई नहीं करवाती है, तबतक इस तरह का विरोध जारी रहेगा। विरोध कर रहे छात्र अपने हाथों में कई नारों से लिखा हुआ तख्ती लिये हुए था। जिसमे लिखा हुआ था पहले न्याय दो बाद में सम्मान दो .

मोके पर जोसेफ बास्की, एमानुएल हेम्ब्रम, उपेंद्र मरांडी, ठाकुर हांसदा, हीरालाल टुडू, थाॅमस मुर्मू, बबलू मुर्मू, सुनील सोरेन, विमल कुमार टुडू, शिवलाल मरांडी ,सिमोन मुर्मू,अभिनंदन मुर्मू,शिवकुमार हेम्ब्रम,अनंतो सोरेन,हरेंद्र हेम्ब्रम प्रेमलाल मुर्मू आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *