Home / News / हूल दिवस पर झामुमो ओर कांग्रेस ने मिलकर किया सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण

हूल दिवस पर झामुमो ओर कांग्रेस ने मिलकर किया सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण

दुमका : हूल दिवस के मोके पर झामुमो ओर कांग्रेस ने मिल कर किया सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण । झारखण्ड सरकार के कृषि
मंत्री बादल पत्रलेख ने दुमका पोखरा चौक स्थित सिदो – कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि । उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो अबुआ दिसोम अबुआ राज का सपना देखा था वो अब हेमन्त सोरेन के राज में पूरा होने का समय आ गया है । सिदो कान्हू के वंसज के हत्या मामले पर उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन सभी स्थिति पर नजर बनाए हुए है । सरकार सभी तरह के जांच कराने के लिए तैयार है । इस मामले पर राजनीति नही होनी चाहिए । झामुमो छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसन्त सोरेन, विधायक प्रो स्टीफन मराण्डी,सीता सोरेन,
झामुमो के महासचिव विजय सिंह ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *