Home / News / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी ने अपने घरो में किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी ने अपने घरो में किया योग

दुमका : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने अपने आवास में योग किया .और कहा की करे योग रहे निरोग .

वंही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उपायुक्त राजेश्वरी बी ने योग करते हुए अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट किया .इधर मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा दुमका द्वारा योग दिवस के उपलक्ष में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रेरणा के सदस्यों द्वारा योगासन कराया गया एवं सभी को स्वस्थ एवं निरोग रहने के लिए प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया. पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमिता रक्षित ने भी अपने घर में योग किया .

सीडब्लूसी मेम्बर सुमिता सिंह ने भी योग करते हुए तस्वीर शेयर किया .सिदो कान्हू मुर्मू विवि दुमका की कुलपति प्रो सोनाझारिया मिंज ने भी अपने आवास में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया .

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिदो कान्हू मुर्मू विवि के विभिन्न महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों के द्वारा योग अभ्यास किया गया अपने घर पर मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंस बनाते हुए योगाभ्यास किया गया।

इसमें मुख्य रूप से एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रोफ़ेसर मैरी मारग्रेट टूडू ने कहा कोविड-19 को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था कि स्वयंसेवक अपने घर पर योगाभ्यास करेंगे। पदाधिकारी डॉ सुशील टूडू, एनएसएस स्वयंसेवक विश्वजीत सिंह,जमीन कुमार, साहिल कुमार, अजय कुमार, अमृता गिरी, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।निफा के द्वारा योगअभ्यास किया गया ।अपने घर पर मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंस बनाते हुए योगाभ्यास किया गया। इसमें मुख्य रूप से शशि प्रभा सोरेन ,उपाध्यक्ष अरविंद केसरी ,सचिव जतिन कुमार ,रमेश मंडल ‌,विश्वजीत सिंह ,सुमंतो कुमार,भाग्यश्री शर्मा ,दीपक कुमार,राहुल कुमार ,शुभम चौधरी,विशाल, राज गौरव,विकास कुमार आदि मौजूद थे। संताल परगना महाविद्यालय के छात्रावास में झारखंड छात्र मोर्चा के द्वारा योग प्रशिक्षक शंभू कुमार के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

छात्र चेतना संगठन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन नगर कार्यसमिति सदस्य मोहम्मद अरशद के अध्यक्षता में खजुरिया स्थित मिश्रा कोठी में किया गया।मोके पर क्षेत्रीय प्रभारी राजीव मिश्रा नगर महासचिव राकेश मिश्रा, शीतांश रंजन एवं माधव दत्ता ने हिस्सा लिया।

मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानीश्वर के प्राचार्य डॉ अब्दुल रईस खान की अध्यक्षता मे ऑनलाइन के माध्यम से योगा किया .जिसमे प्रो गजेंद्र कुमार सिंह, डॉ स्वर्ण कुमार सिंह, डॉ रूपम कुमारी, प्रो तलत नूर ,डॉ अवर्णा राय, मजीद नदीम अहसन , रीना कुमारी एवं स्वंसेवको ने भाग लिया .

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद कार्यालय में अभिषेक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमन राज ,जिला संयोजक सौरभ सिन्हा ,विकास ठाकुर , गौरव कुमार , लखीराम सुधांशु वर्मा ,अविनाश वर्मा ,उज्ज्वल कुमार शामिल हुए .
पतंजलि परिवार के सभी संगठनों (भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति , महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत ,पतंजलि किसान सेवा समिति, हार्मो स्वाभिमान एवं योगासन सोसायटी ) दुमका के संयुक्त तत्वाधान में जिले में विभिन्न स्थानों पर योग कक्षाओं का आयोजन किया.इसकी जानकारी जिला संयोजक सूरज कान्त मंडल ने दी . एसपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास में योग किया .वंही दुमका सांसद सुनील सोरेन ने भी अपने आवास में रहकर योग किया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *