
हमारा कॉलेज मानव संसाधन से परिपूर्ण हो रहा है-डॉ संजय कुमार
दुमका :सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की अंगीभूत व प्रीमियर कॉलेज संताल परगना कॉलेज दुमका में आई क्यू ए सी की बैठक प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में व समन्वयक डॉ खिरोधर यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम नवनियुक्त शिक्षको का स्वागत कोविड-19 का पालन करते हुए सादे समारोह में एक-एक लेखनी देकर स्वागत किया गया। मौके पर डॉ सिन्हा ने कहा कि यह खुशी जाहिर करते हए कहा है कि हमारा कॉलेज मानव संसाधन से परिपूर्ण हो रहा है। अपेक्षा करते है कि ये लोग हमारे उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगे।
स्वागत कार्यक्रम का संचालन करते हुए नैक कोऑर्डिनेटर डॉ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि यह विवि की सिरमौर है। अंगीभूत व प्रीमियर कॉलेज है। इसकी गरिमा बनाये रखना हम शिक्षकों का कर्त्तव्य है तो दायित्व भी है। इस अवसर पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर , हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ खिरोधर यादव , डॉ शम्भू कुमार सिंह ,डॉ राजीव सिन्हा , डॉ पूनम हेम्ब्रम, प्रो हिमांशु डुंगडुंग, प्रो सनातन मुर्मू, डॉ पूजा गुप्ता, डॉ किलिश मरांडी आदि ने भी अपने विचार रखे व नवनियुक्त शिक्षको को शुभकामनाएं दिए। संताल परगना कॉलेज में कुल छः नवनियुक्त शिक्षकों ने योगदान दिया। दो मनोविज्ञान में डॉ सीमा कुमारी व डॉ तृजा जेनिफर टोप्पो, अंग्रेजी में दो प्रो एलिजाबेथ टुडू व प्रो सरोज स्टेफन हेम्ब्रम, बॉटनी में एक डॉ सामुएल किस्कू, व भौतिकी में एक डॉ इंद्रजीत कुमार ने योगदान दिया।
साथ ही आई क्यू ए सी की ओर से हेड्स की बैठक में ऑनलाइन क्लासेस को लेकर चर्चा हुई कि जिसमे यह निर्णय लिया गया कि कॉलेज का बीसीए विभाग वेबिनार करने से लेकर क्लास को सुचारू रूप से चलाने में जरूरत विभाग को तकनीकि मदद करेगा। इसके अलावा नैक के लिए भेजे जाने वाले वार्षिकी रिपोर्ट हेतु सभी विभागों से पिछले साल का अचीवमेंट रिपोर्ट दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक कॉलेज के आई क्यू ए सी को जमा करने को कहा गया। साथ अगामी आंतरिक परीक्षा को लेने के लिए भी रणनीति बनी। मोके पर विभागध्यक्षकों की ओर से डॉ सुधांशु शेखर,डॉ पूनम हेम्ब्रम, डॉ राजीव सिन्हा, डॉ ज़िउअल हक, डॉ पूजा गुप्ता, डॉ हिमांशु डुंगडुंग, डॉ किलिश मरांडी,सनातन मुर्मू, सहित बरसर डॉ शम्भू कुमार सिंह, नैक कोऑर्डिनेटर डॉ विनोद कुमार शर्मा, आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डॉ खिरोधर यादव , मरियम टुडू आदि मौजूद थे








