Home / News / ठण्ड में हुआ दुमका का माहौल गर्म , दुमका सीट छोड़ कर बरहेट विधानसभा के सदस्य रहेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

ठण्ड में हुआ दुमका का माहौल गर्म , दुमका सीट छोड़ कर बरहेट विधानसभा के सदस्य रहेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

भाजपा और झामुमो एक बार फिर से होंगे आमने -सामने ,दुमका में होगा फिर से चुनाव

रांची : झारखंड की उपराजधानी दुमका विधानसभा सीट पर फिर से चुनाव तय हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में बरहेट विधानसभा क्षेत्र के सदस्य के रूप में शपथ ली. इसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि वह दुमका की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया . यंहा फिर से चुनाव कराया जायेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुमका सीट छोड़ने के खबर से दुमका का माहौल ठण्ड में भी गर्म हो गया है .जो चर्चा का विषय बन गया है .
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव 2019 में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था. वह दोनों सीटों पर विजयी रहे . दुमका में उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की महिला एवं बाल कल्याण विभाग की मंत्री डॉ लुईस मरांडी को 13,188 मतों के अंतर से पराजित किया था. वंही झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने बरहेट में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सिमोन माल्टो को 25,740 मतों से हराया था. इसके बाद से ही इस बात की चर्चा हो रही थी कि प्रदेश के नये मुखिया किस विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे. झारखंड विधानसभा में बरहेट के विधायक के रूप में हेमंत सोरेन के सदस्यता की शपथ लेने के साथ ही स्पष्ट हो गया कि वह दुमका की सीट छोड़ देंगे और यंहा फिर से चुनाव होगा . यंहा एक बार फिर भाजपा और झामुमो का प्रतिष्टा दाव पर होगा .अब देखना यह है की दुमका सीट से किसकी जीत होती है और किसकी हार होगा .

यंहा बता दे की चर्चा का विषय बना हुआ है की झामुमो दुमका सीट से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन या भाई बसंत सोरेन चुनाव लड़ सकते है .वंही भाजपा से डॉ लुइस मरांडी फिर से चुनाव लड़ेगी .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *