
नई दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात किया . मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच झारखंड में ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने एवं झारखंड को स्पेशल पैकेज के मुद्दे पर बातचीत हुई. हालांकि, कहा गया है कि हेमंत सोरेन की प्रधानमंत्री के साथ यह शिष्टाचार भेंट थी.








