
रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ राजभवन में योग किया। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग एवं ध्यान व्यक्ति को शारीरिक एवं मानासिक रूप से सुदृढ़ बनाता है। इसे अपनाकर लोग स्वयं के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की योग पद्धति को अपना रही है। प्रधानमंत्री की पहल पर दुनिया के समस्त देश 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम घर में योग, परिवार के साथ योग है। सभी लोग सपरिवार नियमित योग करें और स्वस्थ रहें। जो करे योग, वह रहे निरोग।
राज्यपाल ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ राजभवन में किया योग








