
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलसचिव
डॉ ध्रुवनारायण सिंह भी इसमें शामिल
रांची : जेपीएससी के 2008 में व्याख्याता नियुक्ति घोटाले में फंसे 59 व्याख्याताओं में से 58 की गिरफ्तारी पर कोरोना वायरस के कारण रोक लगी हुई है । बता दे की कोरोना संक्रमण के कारण देश में 21 दिनों का लॉक डाउन है, जिसका लाभ आरोपियों को मिला है। यह लोक डाउन 14 अप्रैल तक लगा हुआ है जैसे ही लॉक डाउन समाप्त होगी इन लोगों को सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा .इनके खिलाफ सीबीआई ने वारंट भी जारी कर दिया है. सीबीआई लगभग सभी आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर चुकी है। इनमें से एक आरोपी भीम राम को सीबीआई गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है , उसकी गिरफ्तारी के दूसरे दिन ही कोरोना संक्रमण के कारण अदालतों में कामकाज आंशिक हो गया था। साथ ही किसी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगी हुई है। वारंट के बाद ही आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राहत है।

यहां बता दें कि रांची समेत राज्य के विभिन्न कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत 59 व्याख्याताओं के खिलाफ सीबीआई ने जांच पूरी करते हुए 30 सितंबर 2019 को चार्टशीट दाखिल की थी। इसके बाद से ही आरोपियों ने राहत के लिए कोर्ट का चक्कर लगाना प्रारम्भ कर दिया था। कहीं से राहत नहीं मिलने के बाद सीबीआई ने गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया है। गलत तरीके से बने व्याख्याताओं ने लगभग 10 साल तक वेतन भी प्राप्त किया है।
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के वर्तमान कुलसचिव डॉ ध्रुवनारायण सिंह भी शामिल
यहां बता दें कि व्याख्याता घोटाला में कुल 69 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इसमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद, सचिव सह परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी सिंह, सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, राधा गोविंद नागेश, शांति देवी के अलावा उषा रानी सिंह का कर्मचारी धीरज कुमार, ग्लोबल इंफार्मेटिक्स एजेंसी एवं 62 लेक्चरर शामिल हैं।

सीबीआइ ने इनपर दाखिल किया था आरोप पत्र
गोपाल प्रसाद सिंह, एलिस उषा रानी सिंह, धीरज कुमार, दिलीप कुमार प्रसाद, राधा गोविंद नागेश, शांति देवी, जिंदर सिंह मुंडा, सुचित्रा बारा, सुप्रभा टुटी, भारती कुमारी, अमिताभ भारती, अंजू पुष्पा बा, राघवेंद्र कुमार सिंह, ममता केरकेट्टा, भीम राम, विनय कमार, अशोक कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, कांति कुमारी, असीम अनुपम डीन, संतोष स्वरूप शांडिल्य, अर्चना सिन्हा, शशि किरण, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, गीतांजलि सिंह, राखी रानी, राधा सिंह, कमल किशोर सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार झा, ममता कुजूर, अनमोल अमर बाबा, गणेश कुमार राम, सुमन कुमार, हरि प्रकाश झा, प्रकाश चंद्र दास, विनोद कुमार सिन्हा, दीप नारायण सिंह, मनीष कुमार दुबे, बालेश्वर राम, शत्रुघ्न कुमार पांडेय, सुरेश सिंह मुंडा, सुरेंद्र कुमार, रोज उरांव, कामना रॉय, विवेकानंद सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, मंतोष कुमार पांडेय, विजय अईंद, अनिता अल्दा, मनीष दयाल, प्रीति कमल, अविनाश सिंह, सतीश कुमार सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, मनोज कुमार तिवारी, स्निग्धा कुमारी, हरिलाल रविदास, अजय बहादुर सिंह, राजेंद्र कुमार बड़ाइक, जितेंद्र हरिजन, गंगानाथ झा, संजीव कुमार, शिल्पी बक्सी, केदार नाथ तिवारी, नलिनी कांत मिश्र, चंद्रेश्वर प्रसाद और मेसर्स ग्लोबल इंफॉर्मेटिक्स शामिल है.








