
रांची : झारखण्ड विकास मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रांची में एक होटल में आयोजित केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में कहा की पार्टी ने 2019 के विधानसभा चुनाव 81 सीटों पर लड़े परिणाम सामने है . चुनाव का परिणाम असंतोष जनक रहा .पार्टी को और मजबूत करने के लिए नए सिरे से समिति का गठन करना जरूरी है .इसलिए पुराने कार्यसमिति को भंग किया जाता है .नए सिरे से कमिटी का पुनर्गठन 14 जनवरी के बाद होगा .बाबूलाल ने कहा की पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थी .ये चुनाव आधी और टूटे मन से लड़ा गया जिसका परिणाम ठीक नहीं रहा .पार्टी को और मजबूत करने की जरूरत है ,सभी कार्यकर्ता को एकजुट होकर और मेहनत की जरूरत है .यंहा बता दे की झाविमो ने झारखण्ड के 81 विधानसभा सीट में चुनाव लड़ा था जिसमे मात्रा तीन सीट में ही जीत दर्ज कर पाई .जिसमे धनवार से पार्टी के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ,मांडर से बंधू तिर्की एवं पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव शामिल है .
आधी और टूटे मन से विधानसभा चुनाव लड़ने का परिणाम ठीक नहीं रहा -बाबूलाल मरांडी








