
झाविमो का विलय भाजपा में 17 फ़रवरी को
रांची : झाविमो की केंद्रीय कार्यसमिति ने पार्टी के भाजपा में विलय के लिए प्रस्ताव को पारित कर दिया. इस संबंध में झाविमो के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया . बाबूलाल ने कहा कि 17 तारीख को पार्टी का भाजपा में विलय होगा. इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहेंगे. बाबूलाल मरांडी ने प्रेस को बताया कि कार्यसमिति ने बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के निष्कासन को भी मंजूरी दे दी है.
यंहा बता दे की बाबूलाल मरांडी 14 वर्षों बाद भाजपा में वापसी कर रहे हैं. उनकी घर वापसी का कार्यक्रम भव्य होगा. राजधानी के प्रभात तारा मैदान में बड़ी सभा आयोजित की जायेगी. इस मिलन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर सहित कई केंद्रीय नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है. प्रेस के सवाल पर बाबूलाल ने कहा की कुतुबमीनार से कूदे तो बीजेपी ने लोक लिया.यंहा बता दे की बाबूलाल मरांडी ने कहा था की भाजपा में जाने से अच्छा है की कुतुबमीनार से कूदना है .मरांडी ने विधानसभा चुनाव के समय ये भी कहा था की भाजपा को मिट्ठी में दफ़न कर देंगे .पर अब इनका ह्रदय परिवर्तन हो गया है. झाविमो पार्टी का विलय कर अपना पुराना घर भाजपा में शामिल हो जायेंगे .








