Home / News / सिदो-कान्हु मुर्मू विवि के डीएसडब्ल्यू पर एससी /एसटी एक्ट के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज

सिदो-कान्हु मुर्मू विवि के डीएसडब्ल्यू पर एससी /एसटी एक्ट के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज

दुमका : सिदो-कान्हु मुर्मू विवि के डीएसडब्ल्यू गौरव गंगोपाध्याय के खिलाफ मुफस्सिल थाना की पुलिस ने जाति सूचक गाली देने व जान मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। यह प्राथमिकी राजेश दास के बयान पर दर्ज की गई है।
पुलिस को दिए आवेदन में देवघर के कुंडा निवासी राजेश दास ने आरोप लगाते हुए कहा कि छह जनवरी को विश्वविद्यालय में अपने अनुबंध आधारित सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति से संबंधित पूछताछ करने के लिए डीएसडब्ल्यू के कक्ष में गया। उसे देखकर वे भड़क गए और कहा कि फिर तुम आ गया। मेरे और कुलपति के खिलाफ जो आवेदन दिया है उसे वापस ले लो। एससी-एसटी सीट पर सामान्य या फिर किसी की भी नियुक्ति करूं, तुम कौन हिसाब मांगने वाला होता है। आरक्षण के नाम पर खेल खेलना बंद करो, तुम मेरा पावर नहीं जानते हो। कुलपति से कहकर तुम्हारी पीएचडी की डिग्री रद करा देंगे। धक्का देकर कहा कि पैसा न कोड़ी चला है प्रोफेसर बनने। उसके आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस निरीक्षक एनके सिंह ने बताया कि राजेश के बयान पर डीएसडब्ल्यू के खिलाफ एससीएसटी का मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *