Home / News / सिदो कान्हू मुर्मू  विवि के कुलपति का तीन साल का कार्यकाल हुआ पूरा 

सिदो कान्हू मुर्मू  विवि के कुलपति का तीन साल का कार्यकाल हुआ पूरा 


अभाविप ने कुलपति के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दिया बधाई 

मनोज सोरेन

दुमका :अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मनोज सोरेन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुलपति के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा को बधाई। ऐसी भी स्थिति आई जिसमें अभाविप ने उनका विरोध भी किया लेकिन अच्छे कार्यों का स्वागत भी किया. लेकिन तीन सालो में दीक्षांत समारोह नहीं करना, सिनेट बैठक में गलत अकाउंट बनाकर परित कराकर सरकार को भेज देना, अपने लोगों को ज्यादा महत्व देना,शेसन नियमित तो हुई लेकिन कक्षाएं से पहले सिर्फ परीक्षा और अंगपत्र आने पर पेंडिंग या फैल रिजल्ट आई है. जिसमें इतनी बड़ी संख्या में गड़बड़ी है अगर इसको सरकार द्वारा जांच कराया जाए तो सबसे ज्यादा गलती करने वाला विश्वविद्यालय का नाम है । पुराने सत्र का परीक्षा अभी तक नही हुआ छात्र घूमते रहते है ,लेकिन अभी तक किसी का कोई ध्यान नही है। भवन बनकर तो तैयार है लेकिन बारिश का पानी अभी तक आति है जो कि लगता है सिर्फ खानापूर्ति हुई है। लेकिन कुलपति  के द्वारा आज तक कोई कार्रवाई ना कोई बयान आया। छात्रो के साथ दुर्व्यवहार करना इसके लिए भी वो बधाई के पात्र हैं। छात्रो को उनसे कोई व्यक्तिगत लडाई नहीं है .उनकी कुर्सी से है यह कुलपति को समझने की जरूरत है। छात्रावास की अभी तक जर्जर है जिसमे छात्रो को समस्या होती है. छात्रो को नई भवन की जरूरत है लेकिन तीन सालो में कुलपति ने पहल नहीं किया. लडकियो का छात्रावास बन के तैयार है .अभी तक रहने के लिए कोई पहल नहीं हुआ जो की दुखद है.
यंहा बता दे की कुलपति को राजभवन के तरफ से कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए दो माह का एक्सटेंसन भी मिला है .यंहा बता दे की अन्य विवि के कुलपति का भी इसी माह कार्यकाल पूरा हुआ है .उनको भी दो माह का एक्सटेंसन मिला है .कुलपति प्रो सिन्हा का वित्तीय शक्ति पर भी रोक लगा हुआ राजभवन के तरफ से ,ये सिर्फ दैनिक कार्य करेंगे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *