दुमका :सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिंहा की अध्यक्षता में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित की गई .
बैठक में नेक के लिए एक्यूएसआर सेकेंड साईकिल पर विचार कर उसे अनुमोदित किया गया .बैठक में योग , छाऊँ डाँस,और क्रिएटिव राईटिंग पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया
युजी और पीजी के सिलेबस मे जहाँ कुछ विसंगतियाँ हैं उसको दूर करने के लिए पीजी के विभागध्यक्षों को अधिकृत किया गया है .विवि से पीएचडी करने वाले शोध छात्रों के लिए दिशा- निर्देश पर विचार कर उसे लागु करने का निर्णय लिया गया .अकडेमिक कौंसिल ने राजेश कुमार दास द्वारा डीएसडब्लू कार्यालय में की गई अमर्यादित और असभ्य व्यवहार की भर्त्सना की . निर्णय लिया गया की उनके पीएचडी थीसिस की प्लेगरइजम जाँच करवा कर उनके ख़िलाफ़ विधि सम्मत करवाई करने का निर्णय लिया है .बैठक में फ़रवरी माह मे दीक्षांत समारोह आयोजित करवाने के लिए कुलपति को अधिकृत किया गया . दीक्षांत समारोह में पीजी के छात्रों और बेस्ट ग्रेजुएट को डिग्री प्रदान की जाएगी ,बैठक में प्रतिकुलपति प्रो हनुमान प्रसाद शर्मा ,डी एस डब्लू प्रो गौरव गांगुली , विभिन्न कोलेज के प्राचार्य और विभिन्न विभागों के अध्यक्ष उपस्थित थे.
यंहा बता दे की डीएसडब्ल्यू गौरव गंगोपाध्याय के खिलाफ मुफसिल थाना में राजेश कुमार दास ने जाति सूचक गाली देने व जान मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। इसके बाद विवि में आज की
एकेडमिक काउंसिल की बैठक में राजेश का पीएचडी थीसिस की जांच का निर्णय लिया गया है .








