Home / News / सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति आखिर क्यों नहीं करा रहे है दीक्षांत समारोह

सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति आखिर क्यों नहीं करा रहे है दीक्षांत समारोह


दुमका। झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विवि हमेशा चर्चा में रही है और आज फिर एकबार चर्चा में है .चर्चा का कारण है की सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के तीन वर्ष का कार्यकाल 9 मई का पूरा होने जा रहा है। लेकिन अभीतक एक बार भी दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं किया गया है। जिसके चलते हजारों छात्र-छात्राओं को मूल प्रमाणपत्र विवि प्रशासन की ओर से निर्गत नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। विवि एवं काॅलेजों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। दीक्षांत समारोह कराने को लेकर करीब एक वर्ष पूर्व कई समितियों का गठन भी किया जा चुका है। वही इसबार विवि स्थापना दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो सिन्हा ने पत्रकारों से कहा था कि फरवरी अंतिम या मार्च के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रपति देवघर पूजा करने के लिये आ रहे है, उसी समय, समय लेकर दीक्षांत आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति आये और पूजा करके के चले भी गये। अब जबकि कुलपति का मात्र दो माह कार्यकाल बचा हुआ है, तो ऐसे में क्या वह दीक्षांत करायेंगे। जबकि दीक्षांत का आयोजन हर वर्ष करने का नियम है। आखिर ऐसी क्या बात है कि वर्तमान कुलपति तीन साल में एक बार भी दीक्षांत नहीं करा रहे है। वही कुलपति हर समय एवं हर जगह कहते है कि हमने सत्र नियमित कर दिया है। जब इस मामले में विवि के कई छात्र-छात्राओं से बात किया गया तो उन्होंने अपना नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि हमलोग अपनी समस्या को लेकर कुलपति के पास जाते है तो वह बहुत बुरा बर्ताव करते है। अब तक विवि में दीक्षांत न होना बहुत ही दुर्भाग्य की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *