
दुमका: सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाला का मामला सामने आया है। कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में घंटी आधारित शिक्षक नियुक्ति हुई नियुक्ति में नियमावली और आरक्षण रोस्टर का घोर उल्लंघन हुआ है। नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के त्रुटियों को उजागर कर दिया है। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नही कर पायी है ,जबकि उच्च शिक्षा विभाग ने 100 दिनों में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था। यह नियुक्ति प्रक्रिया एक वर्ष पूर्व 2019 में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू की थी। 25 जनवरी को नियुक्ति के लिये ऑनलाइन आवेदन सिदो कान्हू मुर्मू विवि के वेबसाइट के माध्यम से मांगी थी। विवि ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय के ज्ञापांक-10/19 के माध्यम से कुल 33 विषयों के लिये 264 पदों के लिये अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। सिदो कान्हू मुर्मू विवि की ओर से ही जारी किये आरक्षण रोस्टर के अनुसार कुल -264 पदों में से -135 पद पर सामान्य, 22 पद बीसी -1, 13 पद बीसी -2, 29 पद एससी एवं 65 पद एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के आरक्षित किये गये थे। स्वयं की ओर से जारी किये आरक्षण रोस्टर को दरकिनार करते हुए विवि प्रशासन ने नियुक्ति कर दी। विवि प्रशासन की ओर नियुक्ति के दौरान अभ्यर्थियों के आये आवेदन एवं उनके मेरिट के अंक जारी नहीं किये। किसी भी विषय के लिये नियुक्ति के अंतिम सूची जारी के पूर्व आपत्ति भी नहीं मांगी गई। और अपने मुताबिक़ नियुक्ति प्रक्रिया की गयी .यंहा बता दे इस नियुक्ति प्रक्रिया में विवि के डीएसडब्लू पर एफआइआर भी हो चूका है .ये एफआईआर देवघर के निवासी राजेश कुमार दास ने कराई है .यंहा बता दे की इस नियुक्ति में राजेश ने भी आवेदन किया था ,लेकिन इसमें राजेश को नहीं लिया गया है .जब राजेश मामले की पूछ-ताछ के लिए डीएसडब्लू के पास गया तो डीएसडब्लू ने कुलपति का पॉवर दिखाते हुए राजेश को जाती सूचक गाली देकर भगा दिया था .
सिदो कान्हू मुर्मू विवि में घंटी आधारित शिक्षक नियुक्ति में नियमावली और आरक्षण रोस्टर का हुआ घोर उल्लंघन








