
दुमका: संबंद्धन डिग्री महाविद्यालय महासंघ दुमका इकाई के सचिव प्रो गजेंद्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखण्ड राज्य में अवस्थित स्थायी संबद्धता प्राप्त काॅलेजों के वित्तीय वर्ष 2019-20 का अनुदान सिदो कान्हू मुर्मू विवि को बहुत पहले ही प्राप्त हो गया है, लेकिन अभी तक संबंधित काॅलेजो को भेजा नहीं गया हैं। उन्होंने विवि प्रशासन पर इस मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विवि के अंतर्गत 12 ऐसे काॅलेज है, जिन्हें अनुदान नहीं मिलने के कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष (2019-2020) के अनुदान की राशि 18 मार्च कोे ही विश्वविद्यालय को प्राप्त हो गया हैं। किन्तु किसी तकनीकी समस्यां के कारण अभी तक अनुदान निर्गत नही किया जा सका है। इस संदर्भ में महासंघ दुमका इकाई की ओर से 5 मई को अनुदान निर्गत हेतु त्राहिमाम संदेश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी इसपर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। इसके बाद 8 मई को उच्च शिक्षा सचिव के साथ कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा के साथ वीडियो कंाफ्रेंसिंग के द्वारा अनुदान पर चर्चा भी हुई, किन्तु अभी तक अनुदान निर्गत नही किया गया। इसे विवि प्रशासन का घोर लापरवाही कहा जा सकता है। उन्होंने जल्द अनुदान की राशि निर्गत किये जाने की मांग की हैं।









One Comment
Due to Such type of autocracy of SKMU Dumka VC is responsible for entire situation . If this grant is not released SKMU Dumka would be in massive crisis period that would be uncontrollable .