Home / News / छात्र-छात्राओं को मानसिक तनाव से बचाने के लिए काम हो रहा है – प्रो सोनाझरिया मिंज 

छात्र-छात्राओं को मानसिक तनाव से बचाने के लिए काम हो रहा है – प्रो सोनाझरिया मिंज 


आदिवासियों को मिलेगा रोजगार छह नए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होने  से

दुमका(झारखण्ड देखो संवाददाता):झारखण्ड की उपराजधानी दुमका के दिग्घी स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विवि में संताली भाषा में संताल अकादमी के माध्यम से रोजगार मुहैया कराने के लिए जल्द ही छह नए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होंगे। 22 दिसंबर को संताल परगना दिवस पर स्पोकन इंग्लिश कोर्स शुरू होगा। इसके लिए एक निजी संस्था से एमओयू किया गया है। जनवरी से सारे कोर्स शुरू हो जाएंगे।यह बातें सोमवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सोना झरिया मिज ने कहीं। कुलपति ने कहा कि विद्यालय के विकास कार्य को आगे बढ़ाने का काम विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों का दायित्व है। गोड्डा के सुग्गाबथान स्थित मॉडल कॉलेज, पाकुड़ एवं साहिबगंज में महिला कॉलेज शुरू करने की तैयारी चल रही है। नए कोर्स शुरू कराने के लिए काम हो रहा है। विवि ने एमए इन संताली स्टीडीज के अलावा छह सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। संताली आर्ट एंड क्राफ्ट व कंप्यूटर कोर्स शुरू किया जाएगा। नए विभाग खोलने की तैयारी हो रही है।कहा कि आदिवासी भाषा और संस्कृति से जुड़े कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। डिजाइन एंड ट्राइबल आर्ट, मानवाशास्त्र, पहाड़ियाओं की मालतो, खोरठा भाषा का कोर्स शुरू होगा। उपाधि कार्यक्रमों को ठीक करने की भी तैयारी की जा रही है। एकेडिमिक कांउसिल अब प्रत्येक दो वर्ष में सिलेबस को ठीक करेगी। कोविड-19 का दौर गुजर चुका है। इस दौरान आनलाइन कक्षाएं हुई। जो छात्र कक्षा से नहीं जुड़े तो उन्हें परेशानी हो रही होगी। छात्र-छात्राओं को मानसिक तनाव से बचाने के लिए काम हो रहा है।कुलपति ने कहा कि संताल अकादमी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां जनजातीय भाषा पर शोध किया जा सकता है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के स्किल्ड डेवलेपमेंट कोर्स से थोड़ा नीचे जा कर आम लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। ये कोर्स स्व-रोजगार के लिए होंगे, ताकि जनजातीय लोग व्यापार करना सीख सके। प्रेस वार्ता में प्रतिकुलपति डॉ हनुमान प्रसाद शर्मा, कुलसचिव डा डीएन सिंह ,मीडिया प्रभारी डा विनय कुमार सिन्हा, डॉ शंभु कुमार सिंह ,डीएसडब्लू डॉ संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *