Home / News / इस तरह हमसे पूछियेगा तो खबर और फोटो हम आपको नहीं भेजेंगे -डॉ अजय सिन्हा

इस तरह हमसे पूछियेगा तो खबर और फोटो हम आपको नहीं भेजेंगे -डॉ अजय सिन्हा

विवि में हुई स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक, कुलपति बैठक में नहीं दिखे पर प्रेस रिलीज़ में मौजूद ?

दुमका : कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में कुलपति के कॉन्फ़्रेन्स हॉल में स्क्रीनिंग कमिटी की एक बैठक आयोजित की गई . बैठक में छह इतिहास विभाग के शिक्षकों के रीडर से प्रोफ़ेसर के पद पर प्रमोशन पर विचार -विमर्श एवं उनके दस्तावेज़ो की जाँच पड़ताल की गई . स्क्रीनिंग कमिटी के रिपोर्ट को सरकार के पास अग्रतर करवाई के लिए भेजा जाएगा .बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी में विषय विशेषज्ञ के रूप में तिलकामाँझी भागलपुर विवि के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो सीपी एन सिन्हा और पाटलिपुत्र विवि के प्रो एसएन आर्या , सामाजिक विज्ञान संकाय के ड़ीन डॉ पशुपति कुमार राय आदि मौजूद थे .यंहा बता दे की ये खबर और फोटो विवि के मौखिक मीडिया प्रभारी डॉ अजय सिन्हा के द्वारा जारी किया गया है .इस बैठक में कुलपति कंही नज़र नहीं आ रहे है .लेकिन खबर में डॉ अजय सिन्हा के द्वारा बताया गया है की कुलपति की अध्यक्षता में बैठक हुई है .यंहा बता दे की जब डॉ अजय सिन्हा से बैठक में कुलपति की उपस्थिति वाली फोटो मांगी गयी तो उन्होंने फोटो उपलब्ध नहीं करवाया .इस मामले में उन्होंने फ़ोन पे कहा की कुलपति अलग रूम में थे ,बांकी कमिटी के सदस्य अलग रूम में .उन्होंने ये भी कहा की इस बैठक की फोटो हमने नहीं खींचा है .और इस तरह हमसे पूछियेगा तो खबर और फोटो हम आपको नहीं भेजेंगे .हम जो खबर भेजे है वो ठीक है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *