
दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा को लंदन के संस्था अचीवमेंट फॉर्म के द्वारा 17 अप्रैल को अवार्ड मिलने वाला है .इसी सिलसिले में कुलपति ने लंदन जाकर अवार्ड लेने के लिए 28 फरवरी को राजभवन में मैल कर अनुमति मांगा ? पर राजभवन के राज्यपाल के विशेष कार्य पदाधिकारी रांची के राजकमल मिश्रा ने कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा को पत्र भेजकर इनके अचीवमेंट अवार्ड पर सवाल खड़ा करते हुए उल्टे कुलपति से ही 4 सवाल पूछ लिया गया. जिसमें कुलपति से पूछा है कि संबंधित पुरस्कार लंदन से प्राप्त करने हेतु अवकाश की प्रकृति क्या होगी और किस अवधि के लिए स्वीकृत क्या जाना है ,वही इनसे पूछा गया है कि पुरस्कार लंदन में प्राप्त करने विदेश यात्रा एवं उनके जाने-आने का खर्च का वहन संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा करने की स्वीकृति कुलाधिपति झारखंड रांची द्वारा दिया जाना अनिवार्य है, से संबंधित नियमावली एवं यदि इस तरह का कोई उदाहरण उपलब्ध है तो साक्ष्य के साथ राजभवन को जानकारी उपलब्ध करें. इस हेतु आमंत्रित किए जाने संस्था अचीवमेंट फॉर्म सरकारी संस्था है या गैर सरकारी इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करावे एवं लंदन जाने के अवकाश अवधि में कुलपति के दायित्वों का निर्वहन किस पदाधिकारी के द्वारा किया जाएगा इसकी पूरी जानकारी राजभवन को दें .यहां बता दें कि विशेष पदाधिकारी ने कुलपति से इन चारों सवालों का जवाब जल्द देने को कहा है. यहां यह भी बता दें कि जहां देश कोरोना वायरस को लेकर दहशत में है
वही सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति विदेश यात्रा के लिए राजभवन से अनुमति मांग रहे हैं. यंहा ये बता दे की सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत जितने भी कॉलेज हैं उन शिक्षकों का मार्च माह का वेतन एवं एरियर का भुगतान नहीं हो पाया है और यह अपने आवास रांची में बैठे हुए हैं .जबकि विश्वविद्यालय के द्वारा एक पत्र जारी किया गया था की लॉक डाउन में सभी पदाधिकारी मुख्यालय में रहेंगे और विशेष परिस्थिति में कार्यों को करेंगे. पर इस पत्र की स्वयं ही धज्जियां उड़ाते हुए अपने आवास में बैठे हुए हैं और लंदन जाकर पुरस्कार लेने के लिए व्याकुल है.और इधर वेतन नहीं
मिलने से विवि के शिक्षकेत्तर भूखे मर रहे है। वंही शिक्षक नेताओ ने कहा की आखिर विवि के गरीब छात्रों का लाखो रूपये बर्वाद कर पुरस्कार लेने से क्या लाभ है।








