Home / News / शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा है मार्च का वेतन एवं 7वां वेतनमान का बकाया एरियर का लाभ

शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा है मार्च का वेतन एवं 7वां वेतनमान का बकाया एरियर का लाभ

सिदो-कान्हु मुर्मू विवि के पदाधिकारी स्वयं अपने ही पत्र का नहीं कर रहे पालन

दुमका: सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन की और से जारी किया गया पत्र को स्वयं पदाधिकारियों ने ही इसे मानने से इंकार कर दिया है या कहे तो ये लोग स्वयं ही इस पत्र का पालन नहीं कर रहे है। मुख्यालय छोड़ कर अपने घरो में छुट्टी का आनंद ले रहे है .कोविड-19 महामारी को देखते हुए यूजीसी के निर्देश पर विवि प्रशासन ने एक पत्र जारी कर कहा था कि कोई भी पदाधिकारी एवं शिक्षक लाॅकडाउन तक विवि एवं काॅलेज के कार्यालय नहीं आयेंगे। लेकिन कभी भी जरूरी काम पड़ सकता है, इसीलिये सभी पदाधिकारी एवं शिक्षक मुख्यालय में ही रहेंगे। जब जरूरत पड़ेगी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यालय बुलाया जा सकता है। इस पत्र को निकाल कर स्वयं अधिकांश पदाधिकारी मुख्यालय छोड़कर चले गये है। जिस कारण अभी तक इस विवि के शिक्षकों को मार्च का वेतन एवं 7वां वेतनमान का बकाया एरियर अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। जिस कारण इन शिक्षकों में आक्रोश चरम पर है। जबकि राज्य के कई विवि में इसका भुगतान हो चुका है। सवाल उठता है कि यह पत्र किसके लिये जारी किया गया था। कई शिक्षकों ने राजभवन से इस पर हस्तक्षेप करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *