Home / News / 20 लाख लूट मामले में दुमका पुलिस को मिली सफलता, 10.48 लाख रुपए बरामद, पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार

20 लाख लूट मामले में दुमका पुलिस को मिली सफलता, 10.48 लाख रुपए बरामद, पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार


दुमका :एसपी अम्बर लकड़ा ने कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहा की मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के साहेबगंज –गोविन्दपुर रोड में 27 जून को सुबह 09.40 बजे नेतुरपहाड़ी में रेल पुल के पास आंध्रप्रदेश के मछली ट्रक चालक से कार एवं मोटरसाईकिल पर सवार 04 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा 20,00,000 (बीस लाख) रूपये की छिनतई कर लेने के संबंध में दुमका मुफ्फसिल थाना काण्ड सं0- 90/20 दिनांक 27 जून धारा -394 भादवि दर्ज किया गया एवं पुलिस अधीक्षक, दुमका के द्वारा काण्ड के उद्भेदन हेतू अनुसंधान एवं छापामारी हेतू 03 (तीन) टीम गठित किया गया । गठित सभी टीम के द्वारा आपसी तालमेल तथा समन्वय बनाकर गुप्त सूचना तथा अन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पश्चिम बंगाल, बिहार एवं झारखण्ड के जामताड़, देवघर तथा गिरीडीह एवं अन्य क्षेत्रों में लगातार छापामारी की गयी । छापामारी के क्रम में देवघर मधुपुर के मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र के घाघरा (बनसिमी) गाँव के इमामुद्दीन अंसारी को पुछताछ हेतू लिया गया । पूछताछ के क्रम में इमामुद्दीन अंसारी ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा इस घटना को अपने साथियों के साथ कारित करने की बात बताया । इसके साथियों में ताजुद्दीन खान उर्फ बाबु खान , अब्दुल मजिद अंसारी एवं अब्दुर रउफ तथा अन्य साथियों के साथ मिलकर प्लान बनाकर अपने साथी के सूचना के आधार पर ट्रक सं0 –AP37TB-7955 के चालक के साथ मारपीट कर ट्रक से 20,00,000 (बीस लाख) रूपये की लूट करने की बात स्वीकार किये तथा इनके स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर इनके घर के पास से घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा TUV कार नं0 –JH10BV-8194 तथा लूट में हिस्सा में मिले रूपया में से 2,98,000 (दो लाख अठानवे हजार) रूपया एवं मोबाईल फोन बरामद कर जप्त किया गया । इसके बाद इमामुद्दीन के निशानदेही पर घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त ताजुद्दीन खान उर्फ बाबु खान, अब्दुर रउफ तथा अब्दुल मजिद अंसारी को गिरफ्तार किया गया तथा ताजुद्दीन के निशानदेही पर लूट में हिस्सा में मिला 2,50,000 रूपया तथा मोबाईल फोन, अब्दुर रउफ के निशानदेही पर लूट में हिस्सा में मिला 2,50,000 रूपया, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल तथा मोबाईल फोन एवं अब्दुल मजिद अंसारी के निशानदेही पर उसे लूट में हिस्सा में मिला 2,50,000 रूपया तथा मोबाईल फोन बरामद कर जप्त किया गया । अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू तथा शेष राशि की बरामदगी हेतू लगातार छापामारी की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम –पता
1. इमामुद्दीन अंसारी पे0 –लुकमान अंसारी सा0 –पंडरिया थाना –अहिल्यापुर जिला –गिरीडीह वर्तमा सा0 –घाघरा थाना –मार्गोमुण्डा जिला –देवघर
2. अब्दुल मजिद अंसारी पे0 –अकबर अंसारी सा0 –खोरिमहुवा थाना –गाण्डेय जिला –गिरीडीह
3. ताजुद्दीन खान उर्फ बाबु खान पे0 –मो0 अख्तर खान सा0 –बनसिमी थाना –मार्गोमुण्डा जिला –देवघर
4. अब्दुर रउफ पे0 –अब्दुल रशीद सा0 –शहरपुर थाना –नारायणपुर जिला –जामताड़ा

आपराधिक इतिहासः-
1. अब्दुल रउफ का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जो मधुपुर से पेट्रोल पंप लूट काण्ड तथा गिरीडीह एवं जामताड़ा जिले से भी विभिन्न काण्डों में जेल जा चुका है । अन्य अपराधकर्मियों के आपराधिक इतिहास के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है । इनलोगों का साईबर अपराधकर्मियों तथा लूट –पाट एवं डकैती करने वाले अन्य गिरोहों से भी नजदीकी संबंध होने की बात प्रकाश में आई है ।
बरामद एवं जप्त सामानों की सूचिः-
• इमामुद्दीन अंसारी के घर से घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा टी0यू0वी0 कार लाल रंग का रजि.नं. –JH10BV-8194 तथा 2,98,000 (दो लाख अठानवे हजार) रूपया
• अब्दुर रउफ के घर से घटना में प्रयुक्त हिरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाईकिल काला रंग का रजि. नं. –JH21K-7038 तथा उसके घर में चावल के ड्रम में छिपाकर रखा हुआ लूट का 2,50,000 (दो लाख पचास हजार) रूपया
• अब्दुल मजिद अंसारी के घर से लूट का 2,50,000 (दो लाख पचास हजार) रूपया जिसमें से 1,50,000 (डेढ़ लाख) रूपया प्लास्टिक में लपेटकर टीन के डब्बा में रखकर पुनः डब्बा को प्लास्टि में लपेटकर गोबर के ढ़ेरी में छिपाकर रखा हुआ तथा 1,00,000 (एक लाख) रूपया को समेटकर पंखा के उपर कप में छिपाकर रखा हुआ तथा घटना के समय उपयोग में लाया गया मोबाईल सेट ।
• ताजुद्दीन खान उर्फ बाबु खान के घर से लूट का 2,50,000 (दो लाख पचास हजार) रूपया छिपाकर रखा हुआ एवं घटना के समय प्रयुक्त किया गया मोबाईल सेट । ताजुद्दीन खान उर्फ बाबु के बहन के नाम से ही उक्त घटना में प्रयुक्त लाल रंग का महिन्द्रा टी0यू0वी0 कार नं0- JH10BV-8194 निबंधित है ।

कुल रूपयों की बरामदगीः- 10,48,000 (दस लाख अड़तालिस हजार) रूपये
छापामारी दल के सदस्य
1. अनुपुपदा, सदर, दुमका नूर मुस्तफा अंसारी
2. पुलिस उपाधिक्षक, साईबर, दुमका श्रीराम समद
3. पुलिस उपाधिक्षक, दुमका, मुख्यालय श्री विजय कुमार
4. अनु0पु0पदा0, जरमुण्डी, अनिमेष नथानी
5. पु0नि0 सह-थाना प्रभारी मुफ्फसिल थाना नवल किशोर सिंह
6. पु0नि0 देवब्रत पोद्दार, पुलिस केन्द्र, दुमका
7. पु0नि0 सह –थाना प्रभारी, नगर थाना, दुमका संजय मालवीय
8. पु0अ0नि0 अमित लकड़ा थाना प्रभारी, हंसडीहा थाना
9. पु0अ0नि0 पिंकु यादव, थाना प्रभारी, सरैयाहाट थाना
10. परि0पु0अ0नि0 राजेश कुमार
11. परि0पु0अ0नि0 श्यामल कु0 मण्डल
12. परि0पु0अ0नि0 अरविन्द कु0 राय
13. परि0पु0अ0नि0 मिथुन किस्कू
14. परि0पु0अ0नि0 बिनय कुमार
15. परि0पु0अ0नि0 जेवियर होरो
16. परि0पु0अ0नि0 आकृष्ट अमन, हंसडीह थाना
17. स0अ0नि0 अशोक मिश्रा
18. स0अ0नि0 बिरेन्द्र कुमार
19. स0अ0नि0 कुमोद कु0 यादव
20. स0अ0नि0 अनिरूद्ध कु0 सिंह
21. स0अ0नि0 सरयु रजक
22. स0अ0नि0 मटिल्डा मिंज
23. स0अ0नि0 जॉन मिंज
24. स0अ0नि0 मनोज मिश्रा
25. स0अ0नि0 लखबीर सिंह चहल, नगर थाना
26. स0अ0नि0 कर्मेला केरकेट्टा, महिला थाना
27. स0अ0नि0 शशिकान्त ठाकुर, हंसडीहा थाना
28. चालक हवलदार मो0 सलीम अंसारी
29. आ0-59 अमित कुमार, तकनिकी शाखा
30. आ0- 232 बबन प्र0 सिंह
31. आ0 -242 दीपक कुमार
32. आ0 -446 धर्मेन्द्र कु0 पासवान
33. आ0 -458 अजित कु0 सिंह
34. आ0 -562 अजमल हुसैन अंसारी
35. आ0 -473 जतन हाँसदा तथा अन्य सदस्य

सशस्त्र बल
1. हवलदार महमूद आलम
2. हवलदार भगवान यादव
3. हवलदार मुनेश्वर माँझी
4. आ0- 669 दिवाकर दुबे
5. आ0- 465 विजय कु0 सिंह
6. आ0- 82 पैट्रिक कुजूर
7. आ0- 406 बिशेश्वर उराँव
8. आ0- 42 पौलूस पुरती
9. आ0-219 दिनेश हाँसदा
10. आ0-254 महेश मुर्मू
11. आ0-252 रंजीत कुमार पांडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *