Home / News / ग्रामीणों की मांग :फूलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मुर्मू सर नेम अविलंब जोड़ा जाय

ग्रामीणों की मांग :फूलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मुर्मू सर नेम अविलंब जोड़ा जाय

(झारखण्ड देखो/प्रतिनिधि)

दुमका :झारखण्ड की उपराजधानी दुमका के मसलिया प्रखंड के सिमला गांव में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र,फूलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल,दुमका और 1932 स्थानीय नीति को लेकर बैठक किया।ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र 181 बहुत उपयोगी था।हम ग्रामीणों को अपनी समस्याओं को लेकर बार बार बार ब्लॉक कार्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ता था और काम भी समय पर घर बैठे हो जाता था।लेकिन वर्तमान समय मे यह सुविधा उपलब्ध नही है जिस कारण हम ग्रामीण महिला,पुरुष और बुजुर्गों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है।ग्रामीण इसे बहुत जल्द चालू करने की मांग कर रहे है।फूलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल,दुमका में मुर्मू शब्द नही जुड़ा रहने के कारण ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है।ग्रामीणों का मांग है की फूलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मुर्मू सर् नेम अविलंब जोड़ा जाय।ग्रामीण 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने का भी मांग कर रहे है।जिसका दिसोम गुरु शिबू सोरेन भी वकालत करते आये है और इसके साथ साथ वर्तमान सरकार का यह चुनावी मुद्दा भी था।ग्रामीणों ने कहा कि अगर झारखंड सरकार मांगो को पूरा नही करती है तो जोरदार आंदोलन करने के लिये विवश होंगे।इस मौके में सुरेश मरांडी,लव किशोर टुडु, जेतेन्द्र सोरेन,निर्मल मरांडी,रंजीत सोरेन,कजोली टुडु,मानसी मरांडी,महेंद्र हेम्ब्रम,सोनमणी मरांडी,बदनी हेम्ब्रम,पाकु मरांडी,संजय मुर्मू,लीलू मुर्मू,सुरजो मुर्मू,दर्शन मुर्मू,जनार्धन सोरेन,नुनुलाल सोरेन,महान टुडु,सूर्यदेव मुर्मू,कंचन बास्की के साथ काफी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *