Home / News / चैताडीह स्थित बन्द पड़े प्राइवेट स्कूल मिल्लत एकेडमी से हथियार बरामद

चैताडीह स्थित बन्द पड़े प्राइवेट स्कूल मिल्लत एकेडमी से हथियार बरामद

(झारखण्ड देखो/प्रतिनिधि)

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के चैताडीह स्थित बन्द पड़े एक प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल से पुलिस ने हथियार बरामद किया है।

इस बाबत पचंबा थाना के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि पचम्बा थाना क्षेत्र के चैताडीह स्थित मिल्लत एकेडमी स्कूल में पिस्तौल व कारतूस छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही एक जांच टीम गठित की गई। इसी सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बंद पड़े स्कूल को खुलवाया और एक पिस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस जप्त किया गया। साथ ही इस संदर्भ में गिरफ्तार स्कूल के संचालक आरिफ हुसैन से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि स्कूल के गोदाम में उन्होंने ही छिपाकर पिस्तौल व कारतूस रखा था।
बहरहाल पचम्बा पुलिस ने स्कूल संचालक आरिफ हुसैन को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अवैध हथियार रखने मामले का उद्भेदन में इंस्पेक्टर अनिल कुमार, पचामा थाना प्रभारी नितेश कुमार, एएसआई सुधीर कुमार, एएसआई उमेश सिंह, एएसआई राजीव रंजन सिंह तथा सेठ के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *