Home / News / छात्रों ने कल्याण मंत्री को आवेदन देकर छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

छात्रों ने कल्याण मंत्री को आवेदन देकर छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग


(झारखण्ड देखो/प्रतिनिधि)
दुमका/रांची। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष सिदोर हांसदा ने  बताया कि राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय के कई छात्र-छात्राओं तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रवृत्ति के लिए फार्म अभी तक नहीं भर सके है। उन्होंने बताया कि कई प्रखंडों में डिजिटल सिग्नेचर न होने एवं बीएड में नामांकन होने के कारण छात्र को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण हुए छात्रवृत्ति के लिए समय पर फॉर्म नहीं भर पाए हैं। उन्होंने रांची स्थित कल्याण मंत्री चंपई सोरेन के आवास में आवेदन देकर छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म भरने की बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *