
(झारखण्ड देखो/प्रतिनिधि)
दुमका:संथाल परगना के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय जरमुण्डी का औचक निरीक्षण किया। मौके पर एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह सहित पुलिस निरीक्षक जरमुंडी अतिन कुमार,हँसडीहा के इंस्पेक्टर सुशील कुमार, काठीकुंड के जितेंद्र कुमार, दुमका सदर के दयानंद साह के अलावे जरमुण्डी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत तालझारी थाना प्रभारी दिनेश प्रसाद सिंह,हँसडीहा के आकृष्ट अमन, जामा के जितेन्द्र कुमार सिंह, रामगढ़ के रुपेश कुमार,सरैयाहाट के अनुज यादव मौजूद थे।डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया कि पुलिस अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न मामलों के संधारित सभी कागजातों की गहनता से जांच की जा रही है। इस दौरान डीआईजी ने पुलिस अनुमंडल कार्यालय के जर्जर हो चुके भवन की स्थिति का भी जायजा लिया गया और नए कार्यालय भवन निर्माण के संबंध में अनुशंसा करने की बात भी बताई।

डीआईजी ने किया जरमुंडी एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण








