Home / News / अमड़ापाड़ा में ठंड से 68 वर्षीय महिला की मौत

अमड़ापाड़ा में ठंड से 68 वर्षीय महिला की मौत


थाने में यूडी मामला दर्ज

अमड़ापाड़ा(पाकुड़): थाना क्षेत्र के जिला के सिंगारसी पंचायत अंतर्गत बड़ातालडीह में एक 68 वर्ष की महिला की मौत ठंड से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 68 वर्षीय सूरजमुनी टुडू अपने घर में बीती रात को सोई हुई थी और ठंड से ठिठुर कर उसकी मौत घर पर ही हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूरजमुनी टुडू की मौत ठंड से हुई है। इसका बेटा बंगाल काम करने गया था। थाने में बेटा के बयान पर यूडी मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *