Home / News / मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला, बाल बाल बचे हेमंत सोरेन


रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर लोगों ने हमला बोल दिया। घटना घटना सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची के किशोरगंज चौक के पास घटी। बताया जा रहा है कि रांची के पास ओरमांझी की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उसके बाद उसके नंगे शव को पुलिस ने रविवार को बरामद किया था। इस घटना के खिलाफ आज स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दिया किशोरगंज चौक के पास लोग जमे हुए थे। इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री का काफिला प्रोजेक्ट भवन से वापस अपने सीएम हाउस की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में लोगों ने उनकी गाड़ियों पर हमला बोल दिया। मुख्यमंत्री तो सुरक्षित रहे, लेकिन उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने जमकर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और जमकर हंगामा भी किया है। आनन-फानन में पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मुख्यमंत्री को सेवा सदन के रास्ते बाहर निकाल दिया। अफसोस की बात है कि इसकी सूचना राज्य के खुफिया विभाग को नहीं मिली और मुख्यमंत्री पर सुनियोजित तरीके से लोगों ने हमला कर दिया बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आगे चल रहे कई वाहनों पर को लोगों ने तोड़फोड़ कर दिया, जिसमें विभाग के सचिव सवार थे। खबर लिखे जाने तक माहौल पूरी तरह गर्म थी। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं भीड़ सीएम हाउस की तरफ ना बढ़े।हालांकि पुलिस भीड़ को रोकने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *