Home / News / साहित्यिक परिचर्चा सह काव्य गोष्ठी का आयोजन

साहित्यिक परिचर्चा सह काव्य गोष्ठी का आयोजन


(झारखण्ड देखो/प्रतिनिधि)
दुमका :राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिका एवं साहित्यिक संस्था ‘कविकुंभ’ की दुमका झारखंड इकाई एवं सर्वोदय लोक शिक्षण केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आत्मा सभागार दुमका में साहित्यिक परिचर्चा सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कविकुंभ पत्रिका की संपादिका एवं स्त्री अधिकारों की पक्षधर संस्था बीईंग वूमेन दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीता सिंह उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राध्यापिका एवं बंगला पत्रिका श्यामोलिमा की संपादिका डॉ छाया गुहा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ सी एन मिश्रा, डॉ अंजुला मुर्मू एवं प्रोफेसर मेरी मारग्रेट टुडू उपस्थित थी। अशोक सिंह के संयोजन में आयोजित कविकुंभ का यह कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ जिसके प्रथम सत्र में रंजीता सिंह का स्वागत किया गया साथ ही सर्वोदय लोक शिक्षण केन्द्र दुमका की ओर से उन्हें उनकी साहित्य साधना के लिए सर्वोदय साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।‌ उनकी पुस्तक प्रेम में पड़े रहना का भी लोकार्पण किया गया। इसी कड़ी में उन्हें दुमका से प्रकाशित कई पुस्तकें भी भेंट की गई। इस अवसर पर कविकुंभ की ओर से रंजीता सिंह के द्वारा जहां एक ओर डॉ अंजुला मुर्मू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं दूसरी ओर रंजीता सिंह ने डॉ छाया गुहा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नंदन कश्यप के संयोजन में गीत संगीत की प्रस्तुति की गई जिसमें भ्रमर चौधरी, सुकन्या चौधरी, अंशु प्रिया, प्रतीक मिश्रा और आशुतोष नाग ने गीत गजल की प्रस्तुति दी।दूसरे सत्र में विश्वजीत राहा के संचालन में काव्य पाठ आयोजित किया गया।

इसमें कमलाकांत सिन्हा, अरुण सिन्हा, विद्यापति झा, अंजनी शरण, मनोज घोष, राजीव नयन तिवारी, डॉ हनिफ, अंजुला मुर्मू, शिशिर घोष,डॉ सिकंदर कुमार, तेज नारायण राय, छाया गुहा, सरस बॉय, सुदीप कर्मकार ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में रंजीता सिंह ने अपनी प्रतिनिधि कविताओं का पाठ किया और सोशल एक्टिविस्ट के रूप में अपना अनुभव साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *