
सनसाईन गली एवं मेन बाजार में बीडीओ एवं थाना प्रभारी ने की औचक छापेमारी
कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन नहीं करने वाले तीन लोगों को किया गया डिटेन
(झारखण्ड देखो /प्रतिनिधि)
दुमका : कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है. दुकानदारों को बार-बार चेतावनी दी जा रही है कि प्रतिबंधित दुकानें नहीं खोले, परन्तु कुछ दुकानदारों द्वारा प्रशासन के आदेश की अवहेलना की जा रही है.बुधवार को सदर प्रखंड दुमका के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा एवं नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में सनसाईन गली एवं मेन बाजार में औचक छापेमारी की गई.सनसाईन गली में एक प्रतिबंधित दुकान मुस्कान रिपेयरिंग के मालिक मोहन प्रसाद साह को दुकान के सामने कुर्सी लगाकर बैठे हुए पाया गया| दुकान में बाहर से ताला लगा हुआ था परन्तु भीतर एक व्यक्ति काम कर रहा था| बीडीओ ने इसपर कड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया वहीं दुकान मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया,दुकान मालिक मोहन प्रसाद साह एवं उनके स्टाफ को डिटेन करते हुए थाना ले जाया गया. सिन्हा ने बताया कि दुकानदार को चार दिन पहले भी चेतावनी दी गई थी.दुमका को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जो भी जरूरी होगा करेंगे, किसी भी कीमत पर प्रतिबंधित दुकानें नहीं खोलने दी जाएगी.वहीं मेन बाजार में एक बक्सा दुकानदार को डिटेन करते हुए थाना ले जाया गया.बीडीओ ने कहा कि बक्सा दुकानदार को बार बार चेतावनी देने के बावजूद ये सुधरने का नाम नहीं ले रहे थे. इनको कहा गया था कि बक्सा ढक कर रखें लेकिन इनके द्वारा लगातार बिक्री की जा रही थी.








