Home / News / दुमका में 65 वर्षीय कोरोना पीड़ित की मौत

दुमका में 65 वर्षीय कोरोना पीड़ित की मौत

कोरोना गाइडलाइंस के तहत हुआ अंतिम संस्कार

(झारखण्ड देखो /प्रतिनिधि)
दुमका। शिकारीपाड़ा प्रखंड के अंबा जोड़ा गांव में गुरुवार को 65 वर्षीय कोरोना पीड़िता की मृत्यु हो गई। जिसका अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइंस के तहत निर्धारित नियमों का पालन कराते हुए इंसीडेंट कमांडर सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार के आदेश पर उसके परिजनों द्वारा किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2021 को मृत महिला का कोरोना जांच में उसे संक्रमित पाया गया था उसी महिला का दूसरा जांच 26 मार्च 2021 को हुआ उसमें भी वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। परिजनों के आग्रह पर उसे होम आइसोलेशन में रखा गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई। वर्तमान समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा के एक चिकित्सक एवं दो चिकित्सा कर्मी कोरोना संक्रमित हैं। इसके अलावा पांच व्यक्ति और कोरोना संक्रमित हैं। वह सभी होम आइसोलेशन में है। सूचना पाकर इंसिडेंट कमांडर सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार एवं डॉ. मुकेश कुमार ने मृतिका के घर जाकर उसके परिजनों से जानकारी ली। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके झा ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना, बेवजह घर से बाहर नहीं निकलना, बिना मास्क का बाहर नहीं जाना ही बचाव है। कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु के पश्चात मृतक के शरीर को उसके परिजनों के हवाले कर दिया जाता है तथा अधिकतम 20 के तहत लोगों को उसके अंतिम संस्कार में भाग लेने की इजाजत दी जाती है। यदि कोई व्यक्ति 45 वर्ष से ऊपर है और संक्रमित होता है तो उसके आग्रह पर ही उसे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा अगर वह नहीं चाहता है तो उसे घर में ही आइसोलेट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *