Home / News / विधायक ने किया आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपकी द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन

विधायक ने किया आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपकी द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन


कंपनी ग्रामीणों का हक में काम नहीं करती है तो मैं जनता के साथ खड़ा होकर उस कंपनी को बंद कराने का काम करूंगा-दिनेश विलियम मरांडी

पाकुड़:(विनोद कुमार दास) राज्य स्थापना दिवस एवं सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर 16 नवंबर को अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आलुबेड़ा के हाईस्कूल मैदान में और लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सोनाधनी पंचायत के सांस्कृतिक कला केंद्र के सामने मैदान में आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजन किया गया। अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आलुबेड़ा के हाईस्कूल मैदान में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश विलियम मरांडी, डीडीसी अनमोल सिंह, परियोजना निदेशक शाहिद अख्तर, एसडीओ पंकज कुमार साव के द्वारा संयुक्तरूप से कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. मंगलवार को जिले भर में आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। इस कार्यक्रम विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने सरकारी की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित पुरुष और महिलाओं को दिया. श्री मरांडी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सरकार आपकी है आप सबों की हर समस्याओं का समाधान किया जायेगा. उन्होंने बताया की सरकारी की फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत मिलने वाली के बारे में लोगों को जानकारी दिया साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा आवास योजना, अंबेडकर आवास योजना, ई श्रम सहित सरकार की जितनी भी जन कल्याणकारी योजना इस सब लाभ लोगों मिलेगी. इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच व वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध रही। कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का निबटारा बीडीओ एवं अंचल अधिकारी करेंगे। शिविर में नागरिकों को राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। राशन कार्ड, पेंशन, केसीसी इत्यादि से संबंधित समस्याओं का समाधान, धोती साड़ी और कंबल का वितरण किया गया । असंगठित श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन, लंबित दाखिल-खारिज वादों तथा भू-मापी के लंबित मामलों का निष्पादन किया गया । निर्विवादित मामलों में लगान रसीद निर्गत करना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना एवं रोजगार सृजन योजना के आवेदन लिए गये । वही इस कार्यक्रम के दौरान विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में कोई भी परियोजना आती है तो सर्वप्रथम यहां की जनता को 75% रोजगार देना होगा. इसके पश्चात ही परियोजना चालू कर सकता है, अगर कोई भी कंपनी ग्रामीणों का हक में काम नहीं करती है तो मैं जनता के साथ खड़ा होकर उस कंपनी को बंद कराने में काम करूंगा. साथ ही विधायक ने देश में चल रही महामारी को देखते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड का वैक्सीन लेना बहुत जरूरी है तभी अपने आप को साथ-साथ अपने समाज को भी सुरक्षित कर सकते हैं. इससे पूर्व कृषि पदाधिकारी मुनेन्द्र दास के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, झारखंड कृषि ऋण माफ़ी योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, बीज विनिमय एवं वितरण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना सहित राष्ट्रिय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. किसानों बंधुओ से अपील किया गया कि इस योजनाओं का लाभ आवश्य प्राप्त करे. सहित ही उपस्थित सभी विभाग के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी लोगों को दिया.

विधायक दिनेश विलियम मरांडी सहित इस कार्यक्रम में उपस्थित विभाग के अधिकारीयों के द्वारा परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया. आपके अधिकार आप की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मनरेगा के तहत स्वीकृत पत्र का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत लाभुकों को गृह प्रवेश और चेक का वितरण किया गया. साथ ही सामाजिक सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना में स्वीकृत पत्र का वितरण, आदिम जनजाति बिरसा आवास योजना में स्वीकृत लाभुकों को पत्र का वितरण, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत सुकन्या योजना, दिव्यांग बच्ची को ट्राई साइकिल का वितरण, गोद भराई, अन्नप्राशन, कन्यादान में स्वीकृत पत्र का वितरण, फूलों झानो के तहत पांच समूह के दीदियों को चेक का वितरण, आपूर्ति विभाग के द्वारा हरा राशन कार्ड का वितरण, कृषि विभाग के द्वारा केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण के साथ चेक कभी वितरण किया गया. साथ ही उज्जवला योजना के तहत 5 महिलाओं को गैस कनेक्शन विधायक के हाथों वितरण किया गया.

आपके अधिकार आप की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, अंचल कार्यालय, बैंक, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, निर्वाचन विभाग, कल्याण विभाग, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, ई श्रम, प्रखंड संसाधन केंद्र, मनरेगा, आपूर्ति विभाग, आवास विभाग, पिरामल स्वास्थ्य के द्वारा मोबाईल वैन का स्टॉल लगाकर लोगों का कोविड का टिका लगाया गया. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के द्वारा सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर दवाई दिया.


आपके अधिकार आप की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में परियोजना निदेशक शाहिद अख्तर, एसडीओ पंकज कुमार साव, जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी सहित बीपीओ अजय गुप्ता, एई सुनील कुमार, जेई जयराज कुमार दास सहित प्रखंड एवं अंचल के कर्मी मौजूद थे. विधायक की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात थे। एसआई बिनय कुमार सिंह, एएसआई सुनील शर्मा सहित पुलिस बल तैनात थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *