Home / News / स्व. दीपक रजक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच के विजेता टीम बने पंचग्राम

स्व. दीपक रजक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच के विजेता टीम बने पंचग्राम


विजेता टीम को 60 हजार रुपया नगद पुरुष्कृत किया गया

अमड़ापाड़ा(पाकुड़): स्व: दीपक रजक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अमड़ापाड़ा क्रिकेट क्लब द्वारा के आयोजित सातवें दिन में फाइनल मैच पंचग्राम और रामपुरहाट के टीम के साथ खेला गया। रामपुर हाट की टीम ने निर्धारित ओभर में 10 विकेट खो कर 115 रन बना सके। वही पंचग्राम की टीम दूसरी पारी खेलते हुये 9 ओभर में तीन विकेट खो कर 116 रन बनाया। पंचग्राम की टीम ने 6 विकेट से इस फाइनल मुकाबला को जीत लिया। टूर्नामेंट के सभी मैच अमड़ापाड़ा के ऐतिहासिक हाई स्कूल क्रिकेट मैदान में हजारों दर्शको इस टूर्नामेंट का लुप्त उठते हुए नजर आए। फाइनल में विजेता टीम पंचग्राम टीम को कमिटी के द्वारा 60 हजार रुपया एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वही उपविजेता रामपुरहाट टीम को 40 हजार रुपया एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच पंचग्राम के जॉनटिन सरकार रहे। विजेता एवं उपविजेता टीम सहित मेन ऑफ दी मैंच और मेन ऑफ़ दी सीरिज ट्रॉफी रहे खिलाड़ी को बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी, विजली विभाग के अधिक्षण अभियंता गोपाल चंद सिट, ब्याहुत कलवार समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भगत, मंटू भगत, नारायण भगत, कार्तिक कुमार, संजय रजक के द्वारा सभी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।


वही स्व दीपक रजक क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल बनाने में एसीसी क्लब के अध्यक्ष संजय रजक, संतोष रजक, सरोज मंडल, लाडला, उपाध्यक्ष शिवशंकर पंडित, कोषाध्यक्ष अदित कुमार (सोनू), एवं टूर्नामेंट के प्रायोजक उत्तम कुमार भगत डेकोरेटर, अमित कुमार क्विक सर्विस रेस्टुरेंट, नीरज कुमार निर्मला क्लोथ स्टोर सहित गौतम कुमार, निखिल कुमार, गौतम भगत, चंद्रमा रजक, जाबेद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *