Home / News / सलपतरा पुल बना डेंजर, प्रति माह होती है वाहन दुर्घटना

सलपतरा पुल बना डेंजर, प्रति माह होती है वाहन दुर्घटना

लोगों ने प्रशासन से इस दिशा पर कार्रवाई की मांग किया

पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सलपतरा गांव के पास दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क पर बने पुल पर प्रति माह छोटे बड़े सहित आधा दर्जन दुर्घटना होती है। इस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। शुक्रवार को जेएच 01 सीजेड 4421 नम्बर की टेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टेलर चालक कारू राय ने बताया कि टेलर में पांच ट्रैक्टर लोड़ रांची से साहेबगंज के राजमहल जा रहा था उसी दौरान सलपतरा पुल के पास एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो हो गया और पलटी मार दी जिससे चालक और उपचालक घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही एसआई विनय सिंह, एएसआई सुनील शर्मा सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक पूछताछ किया। सलपतरा गांव के ग्रामीणों ने बताया की इस पुल पर हमेशा दुर्घटना होते रहती है. यहाँ पर प्रतिमाह आधा दर्जन छोटे बड़े वाहन दुर्घटना होती है और कई लोग जान गवा चुके है. इस पर जिला प्रशासन को विशेष ध्यान देकर इस दुर्घटना को रोकने का प्रयास करनी होगी. यहां के ग्रामीणों ने यह भी बताया की अगर समय रहते हुए इस पर कार्रवाई नहीं हुआ सडक जाम किया जायेगा. वही कुछ ही देर बाद डब्लू बी 06 ई 0684 नम्वर की कार ने तीन छोटे छोटे बच्चों को धक्का मारा. मौके पर पुलिस ने कार को जब्त कर थाना लाया, वही पुलिस के द्वारा घायल बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. डॉ के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *