
पाकुड़(झारखण्ड):अमड़ापाड़ा प्रखंड के अंतर्गत सिंगारसी पंचायत के पुसरभीटा गांव में दुर्लभ प्रजाति के नील गाय का बच्चा पाया गया है। नील गाय के पाये गये इस बच्चे को गांव के ही मांगले पहाड़िया अपने घर में रखकर उसकी देखभाल कर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक मांगले पहाड़िया अपने अरहर की फसल देखने खेत गया था। खेत में दूर से उसने मवेशी को फसल चरते देखा। मांगले ग्रामीणों के सहयोग से मवेशी को भगा रहा था इसी दौरान नील गाय का बच्चा मिला जबकि उसकी मां भाग गयी। नील गाय के पाये जाने की जानकारी वन विभाग को दी गयी है। रेंजर ने ग्रामीण वालों से लेकर नील गाय के बच्चे को जंगल में छोड़ देने का निर्देश दिया है। इस मामले में डीएफओ रजनीश कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र पदाधिकारी को नील गाय के बच्चे के स्वास्थ की जांच कर जंगल सकुशल छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। पाकुड जिला पहाड़ों पर स्थित गांवों एवं जंगलों में वैसे अनेकों बार नील गाय देखे गये थे, लेकिन पहली बार इसे पकड़ा गया है। रेंजर ने बताया की नील गांव के बच्चें को कुशलतापूर्वक जंगल में छोड़ दिया गया.








