
पाकुड़(झारखण्ड): जिला के गोकुलपुर वन चेक पोस्ट पर देर रात में वन विभाग ने राजस्थान से बंगाल ले जा रहे 18 ऊंट से लदा एक ट्रक को पकड़ा है .ट्रक के साथ खलासी और चालक को गिरफ्तार किया है.
ट्रक सहित खलासी और चालक थाने के हवाले कर प्राथमिक दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा बीती देर रात को वाहन जांच के दौरान राजस्थान से बंगलादेश ले जा रहे हैं ऊंट से लदा एक ट्रक को जांच के लिए रोका। वन विभाग के रेंजर अनिल कुमार सिंह के द्वारा ट्रक चालक और खलासी आवश्यक पूछताछ के बाद कागजात की मांग की गई लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर पाए। ट्रक चालक ने रेंजर को रिश्वत देने की कोशिश की लेकिन रेंजर ने ईमानदारी दिखाते हुए ऊंट से लदी ट्रक सहित चालक को उपचालक गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। रेंजर ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ रजनीश कुमार ने बताया कि वहां जांच के दौरान एक ट्रक को जप्त किया गया जिसमें 18 ऊंट लोड है। यह सभी राजस्थान से बांग्लादेश लेकर जा रहे थे इन दोनों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।









