Home / News / झारखण्ड:दुमका में पहली बार हुआ रीढ़ की हडडी का सफल आपरेशन

झारखण्ड:दुमका में पहली बार हुआ रीढ़ की हडडी का सफल आपरेशन

दुमका : झारखंड की उपराजधानी दुमका में मेडिकल कालेज अस्पताल होने के बाद भी गरीबों को इलाज के लिए बाहर जाना ही पड़ता है। कई जगह से जांच कराने के बाद पाकुड़ जिले की पाकुड़िया की एक महिला ने रीढ़ में उठने वाले दर्द के लिए अशोका न्यू केअर नर्सिंग होम में जांच कराई। चिकित्सक ने जांच के बाद महिला का आपरेशन कर एक दिन में खड़े होकर चला दिया।दरअसल परिजन बीबी एक सप्ताह से चलने फिरने में लाचार थी। चंद कदम चलने के बाद पैर फिसलने लगता था। घर वाले इसकी बीमारी को लेकर काफी परेशान थे। स्वजनों ने पाकुड़, रामपुरहाट और वर्धमान तक कई डाक्टर को दिखाया, लेकिन मर्ज बढ़ता ही गया। आर्थिक स्थिति भी ऐसी नहीं थी कि इलाज का लिए कहीं दूर लेकर जाते। पति मो. सलीम को अचानक न्यू केअर नर्सिंग होम की याद आयी। वर्षों पूर्व बेटा का पैर टूटने पर यहां इलाज कराया था। प्रोपराइटर डा. तुषार ज्योति से मिलकर सारी बात बताई। कई मेडिकल जांच के बाद पता चला कि रीढ़ की हड्डी हट गई और बिना आपरेशन के ठीक होना संभव नहीं है। आयुष्मान कार्ड होने के कारण आपरेशन में कोई आर्थिक परेशानी नहीं थी तो स्वजन आपरेशन के लिए तैयार हो गए। जटिल होने के बाद आपरेशन सफल रहा। महिला अपने पैरों पर चलने लगी।डा. तुषार ज्योति का कहना है कि इस तरह का आपरेशन ना केबल उनके नर्सिंग होम में बल्कि संथाल परगना प्रमंडल में पहली बार हुआ है। मेडिकल साइंस में इस तरह की सर्जरी काफी जटिल मानी गई है। काफी सतर्कता के साथ आपरेशन किया गया। आपरेशन के कुछ घंटों बाद चलने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *