Home / News / पीड़ित परिवार को सहयोग करते जनप्रतिनिधि एवं फ़तेहपुर प्रखंड के पदाधिकारी

पीड़ित परिवार को सहयोग करते जनप्रतिनिधि एवं फ़तेहपुर प्रखंड के पदाधिकारी

 

फतेहपुर।  फतेेहपुर प्रखंड के पदाधिकारियों ने आज एक अनोखा पहल करते हुए एक मिसाल साबित की है, हुआ यह कि फतेहपुर प्रखंड के खामारबाद पंचायत अंतर्गत सालपतड़ा गांव में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम के दौरान सालपतड़ा गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने सुचना दिया कि गांव के एक गरीब परिवार में मां एवं बेटे की मृत्यु हो गई है, मां दुलाली चित्रकार 70 वही बेटे मिहिर चित्रकार 45 की मृत्यु हों जानें से परिवार में संकट के बादल छा गए है।

कार्यक्रम में जैसे ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को घटना की जानकारी मिली, फतेहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार बावरी अन्य कर्मी एवं जनप्रतिनिधि के साथ पीड़ित के घर पहुंचे तथा ऑन द स्पॉट मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कर दे दिया गया साथ ही पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के सहयोग से नगद आर्थिक सहयोग भी पीड़ित परिवार को किया गया तथा 50 किलो चावल भी दिया गया, मौके पर बीडीओ श्री बावरी ने पीड़ित परिवार को परिवारिक लाभ सहित अन्य सरकारी लाभ देने की बात कही प्रखंड प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों ने काफी खुशी देखी गई तथा धन्यवाद भी दिया, मौके पर अंचलाधिकारी पंकज कुमार झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *