Home / News / दुमका में ग्रामीण विकास विभाग के क्लर्क की हत्या, सड़क पर मिला शव

दुमका में ग्रामीण विकास विभाग के क्लर्क की हत्या, सड़क पर मिला शव


दुमकाः उपराजधानी दुमका में ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत दीप कुमार श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई है. वह विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे. घटना नगर थाना के शिव मंदिर रोड की है. दीप का शव जिस घर में वह रहते थे उसी के सामने सड़क के किनारे मिला है. उसके सर और चेहरे पर काफी खून बिखरा हुआ है. दुमका नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि दीप कुमार 2 साल से दुमका में कार्यरत थे. वह मूल रूप से रांची के रातू रोड के रहने वाले थे. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ विशेष कहा जा सकता है. मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है कि कल शाम से वो किनके संपर्क में थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *