Home / News / जनता के समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए लड़ रही हूँ चुनाव-शबनम खातून

जनता के समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए लड़ रही हूँ चुनाव-शबनम खातून


शबनम खातून ने किया जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन

दुमका :सामाजिक कार्यकर्ता सह झामुमो नेत्री शबनम खातून ने दुमका निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 से जिला परिषद सदस्य पद के लिए सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी विनय मनीष आर लकड़ा के समक्ष दो सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया।शबनम खातून ने बताया कि वे वर्षों से जनसेवा का कार्य कर रही है, जनता के समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु चुनाव लड़ रही है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहकर उनके सुख दुख में साथ खड़ी रहती है।अब वो चाहती है कि जनप्रतिनिधि के रुप में और मुखर होकर जनता की समस्याओं का समाधान करुँ । इसलिए दुमका निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 से जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। यंहा बता दे नामांकन के पूर्व शबनम खातून ने अपने निवास स्थान से पदयात्रा करते हुए अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन स्थल पर पहुंची एवं अपने प्रस्तावको के साथ नामांकन दाखिल किया। यहां बता दें कि यह पूर्व में भी ज़िला परिषद सदस्य के लिये चुनाव लड़ चुकी है ।इन्होने दुसरी बार ज़िप सदस्य के लिये नामांकन किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *