Home / News / ट्रांसपोर्टरों का बकाया दस दिनों में जांच कर होगा भुगतान: मुख्य अभियंता पंजाब

ट्रांसपोर्टरों का बकाया दस दिनों में जांच कर होगा भुगतान: मुख्य अभियंता पंजाब

पाकुड़ (विनोद कुमार दास) : पंजाब पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड और डीबीएल कंपनी के साथ गुरुवार को सक्षम पैलेस पाकुड़ में ट्रांसपोर्टर की बैठक हुई. बैठक में ट्रांसपोर्टर की ओर कहा गया की पूर्व में ट्रांसपोर्टर की गाडी का बकाया किराया, सिविल वर्क का बकाया बिल का भुगतान के बाद ही खनन कार्य माइंस में करने दी जाएगी. इस बात पर पंजाब कारपोरेशन के अधिकारी के द्वारा कहा गया की पहले हमे माइंस से डी वाटरिंग का काम करने दें, क्योंकि इसमें दो से तीन माह का वक्त लगेगा. उनके द्वारा कहा गया की आप लोगों का जो भी बकाया का क्लेम किया गया है उसे पंजाब सरकार को उपलब्ध करा दी गई है. फिलहाल वहां चुनाव की घोषणा हो गई है. और दस मार्च के बाद ही राशि मिलने के बाद ही भुगतान हो पायेगा. इस बात पर बैठक में उपस्थित सभी ट्रांसपोर्टर संयुक्त रूप से एतराज जताया और कहा की जब तक हम लोगों का बकाया भुगतान नहीं किया जाता है तब तक माइंस में किसी प्रकार का काम करने नहीं दी जाएगी. ट्रांसपोर्टर के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया की जब तक बकाया का भुगतान नहीं होगा तब तक हम लोग किसी प्रकार का काम माइंस के अंदर नहीं करने देंगे.

ट्रांसपोर्टरों के कड़ा विरोध को देखते हुए पंजाब पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता अनिल कुमार ने उपस्थित ट्रांसपोर्टर को स्पष्ट रूप से संबोधित करते हुए कहा की कंपनी आपकी भावनाओं के साथ है हम आश्वस्त करते है की आपके द्वारा जो भी बिल समर्पित किया गया है. उसकी एक टीम गठित कर दस दिनों के अंदर जांच पूरी कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. बैठक में पंजाब पावर के अभियंता समीर घोष, डीबीएल के अभियंता संजय गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर एसएस मिश्रा, लाइजिनिंग अफसर गौतम सामंतों मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में ट्रांसपोर्टर श्याम यादव, संजय भगत, मनोज भगत, मंटू भगत, हाकिम अंसारी, संतोष रजक, मुन्ना भगत, तनवीर अली, संजय रजक, मो. राजा, संतोष भगत, अमित भगत, कुंदन भगत, दुर्गा मरांडी, नीरज भगत, मो.सिठुल, विक्रम सिंह, संतोष सिंह, झुनू सिंह, उमेश भगत, पप्पू भगत, सुमन भगत, सीताराम भगत, विनोद भगत सहित दर्जनों ट्रांसपोर्टर मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *