Home / News / पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के साथ सांसद विजय हांसदा व डीसी ने की बैठक

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के साथ सांसद विजय हांसदा व डीसी ने की बैठक


कोल प्रोजेक्ट को जल्द चालु करने पर बनी सहमती

सांसद ने बैठक में बकायादारों की भुगतान रखी मांग

पाकुड़: (विनोद कुमार दास)पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ पाकुड़ समाहरणालय में मंगलवार को देर शाम स्थानीय सांसद विजय हांसदा और डीसी की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक जो पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को आवंटित है, उसपर चर्चा की गई. बैठक में सांसद विजय हांसदा स्पष्ट तौर पर कहा की रैयत, ट्रांसपोर्टर और सिविल वर्कर का बकाया का भुगतान को प्राथमिकता देते हुए ही कोल प्रोजेक्ट को शुरू करने की बात उन्होंने कही. जो भी पुराना बकाया है उसकी जाँच कर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड भुगतान करें. बैठक में डीसी वरुण ने कहा पचुवाड़ा सेंट्रल कोल माइंस आवंटित किया गया है, उसमें कैसे ऑपरेशन स्टार्ट कैसे किया जाए इस पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें मुख्य बातें जो पूर्व के बकाया भुगतान है इस बात पर चर्चा की गई। साथ ही साथ पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को निर्देश दिया गया कि जो भी पुराने भुगतान है, उसकी जांच करते हुए विधि संवत उसका भुगतान करें। उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि माइनिंग का कार्य शुरू करने से पूर्व सरकार के जितने भी गाइडलाइन है जो सभी कंडीशन को फुल फील करते हुए सारे कागजात जमा किया जाए, ताकि उनको इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया जा सके। जिले में विभिन्न प्रकार के सीएसआर एक्टिविटी को पिकअप करने का निर्देश दिया गया, जिससे कि यहां के स्थानीय लोगों को इन सारी इकोनामिक एक्टिविटी का फायदा मिल सके। मौके पर डायरेक्टर जेनरेशन परमजीत सिंह, प्युल अधीक्षण अभियंता जसविन्द्र सिंह भटिया, अकाउंट अधिकारी टीपी सिंह, डीबीएल प्रोजेक्ट मेनेजर एसएस मिश्रा, लाइईजीनिग अफसर गौतम सामंतो, पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन, डीएफओ रजनीश कुमार, अपर समाहर्ता मंजू रानी, भूमि सुधार उप समाहर्ता रविंद्र चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार, डीबीएल एवं पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड अधिकारी के आलावें जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, एसएमपीओ पवन कुमार के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *