Home / News / बंद घर से लाखों की चोरी पुलिस कर रही है जांच

बंद घर से लाखों की चोरी पुलिस कर रही है जांच

साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के बिजली घाट पाइप रोड में बीती रात आर्मी के जवान भवेश यादव पिता तीर्थ नारायण यादव के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की सामान चोरी कर ली गई। इसको लेकर पीड़ित आर्मी जवान भवेश यादव ने बताया कि वे लोग सारा परिवार अपने पैतृक घर बिहार राज्य के कटिहार जिला के मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गए हुए थे, वही घर के मुख्य दरवाजे पर लगा हुआ ताला को तोड़कर अज्ञात चोरों ने बीती रविवार रात घर के अंदर कमरे में रखे हुए सोने के आभूषण, कपड़ा लहंगा समेत ₹90000 नगद चोरी कर चले गए हैं वही बगल के पड़ोसी काशीनाथ यादव ने आर्मी के जवान भवेश यादव के ससुर महाराजपुर निवासी दयानंद यादव को फोन पर चोरी होने की सूचना दी। जिसके बाद भवेश यादव के ससुर ने आर्मी जवान को सूचित किया तब जाकर मनिहारी से साहिबगंज अपने घर आर्मी जवान पहुंचा तो पाया कि घर के कमरे के अंदर रखा सारा सामान चोरी कर ली गई है। उधर चोरी की घटना जानकारी मिलने पर नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की, वही पुलिस की टीम ने इस दौरान फिंगरप्रिंट का सैंपल भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *