Home / News / कुणाल झा बनाये गये स्टेशन परामर्शदात्री समिति के सदस्य

कुणाल झा बनाये गये स्टेशन परामर्शदात्री समिति के सदस्य


दुमका: झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में सामाजिक राजनीतिक एवं खेल के क्षेत्र में काफ़ी समय से सक्रिय रहने वाले कुणाल झा को पूर्व रेलवे के आसनसोल डिवीज़न द्वारा बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन हेतु स्टेशन परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है ।कुणाल झा भारतीय जानता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं जो काफ़ी समय से सामाजिक एवं खेल-कूद से संबंधित कार्यों से जुड़े हुए हैं ।पूर्व रेलवे के प्रभारी डिवीज़नल कॉमर्शियल मैनेजर के तौर पर असिस्टेंट कॉमर्शियल मैनेजर द्वारा पत्र जारी कर घोषणा की गई ।बासुकीनाथ स्टेशन की साफ़ सफ़ाई एवं यात्रियों की सुविधा हेतु सुझाव मुख्य प्राथमिकता होगी जिसके साथ अन्य मुद्दों पर भी कुणाल झा समय समय पर अपना सुझाव देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *