Home / News / संताल परगना में नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में पांव पसारने नहीं दिया जाएगा- क्रांति कुमार गड़िदेशी,आईजी

संताल परगना में नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में पांव पसारने नहीं दिया जाएगा- क्रांति कुमार गड़िदेशी,आईजी


दुमका : झारखण्ड के संताल परगना में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में होगी। नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। वहीं महिला सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सख़्ती बरतेगी। संताल परगना के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर योगदान देने के बाद आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी ने कहा कि संताल परगना में नशे के सौदागरों को किसी भी  सूरत में पांव पसारने नहीं दिया जाएगा। मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस खास मुहिम चलाएगी। आईजी क्रांति कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर नकेल कसने के लिए बेहतर पुलिसिंग पर जोर दिया जाएगा। आईजी ने कहा कि संताल परगना में साइबर क्राइम भी एक चुनौती है और इसे रोकने के लिए पुलिस योजनाबद्ध तरीके से काम करेगी। उन्होंने कहा कि इंटर स्टेट क्राइम को रोकने के लिए बिहार और बंगाल के पुलिस से बेहतर तालमेल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान देवघर एवं बासुकीनाथधाम में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *