Home / News / ईडी की टीम ने पाकुड़ में किया रेड, बांग्लादेशी फर्जी कागजात मामले की कर रही जांच

ईडी की टीम ने पाकुड़ में किया रेड, बांग्लादेशी फर्जी कागजात मामले की कर रही जांच


पाकुड़। ईडी की टीम अहले सुबह मंगलवार को पाकुड़ में पहली बार धमक पड़ी। ईडी नगर थाना इलाके के हीरानंदनपुर आदर्श नगर मोहल्ले में अल्ताफ शेख के घर पर छापेमारी कर रही है। अहले सुबह से ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ मौजूद रहकर छापेमारी की कार्रवाई की कर रही है। पूर्वाहन 11:30 बजे तक ईडी की टीम अल्ताफ के घर रेड का सिलसिला जारी है। चर्चा है कि अल्ताफ पर फर्जी आधार कार्ड, बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में जांच चल रही है। अल्ताफ कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं, सरकारी योजनाओं का ठेका पट्टा और कई विभागों में सप्लायर का भी काम करते रहे हैं।पाकुड़ में पहली बार ईडी की छापेमारी को ले पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ईडी की टीम अल्ताफ के आलीशान मकान की तलाशी कर दस्तावेज खंगालने का काम कर रही है।

पाकुड़ से विनोद कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *