Home / News / रंग बरसे सीजन -2 का आयोजन 13 मार्च को दुमका के आउटडोर स्टेडियम में

रंग बरसे सीजन -2 का आयोजन 13 मार्च को दुमका के आउटडोर स्टेडियम में


दुमका :झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में दुमका डायरी और दुमका मेरी जान के बैनर तले रंग बरसे सीजन -2 का आयोजन 13 मार्च को आउटडोर स्टेडियम दुमका में होगा । उक्त जानकारी एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर ओम दत्त तिवारी, बलवंत सिंह, आदित्य राज एवं पीयूष कुमार ने संयुक्त रूप से दिया।इस इवेंट के आयोजन कर्ता ने बताया कि दुमका की सबसे भव्य और रंगीन होली का समय आ गया है ‘रंग बरसे’ सीजन- 2 इस बार और भी शानदार सजावट, धमाकेदार डीजे म्यूजिक और जबरदस्त मस्ती के साथ लौट रहा है। चार साल से लगातार दुमका का सबसे बड़ा होली इवेंट, जो हर साल और भी ग्रैंड हो रहा है। आयोजन स्थल में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा जिसमें किसी को कोई भी परेशानी नहीं होगी।

क्या होगा खास:-

भव्य सजावट – रंगों और रोशनी से सजा अनोखा माहौल।
-डीजे म्यूजिक – जबरदस्त बीट्स पर झूमने के लिए तैयार हो जाइए।
– प्रोफेशनल एंकर – पूरे इवेंट को बनाएंगे और भी मजेदार।
-सुरक्षा और सुविधा – ताकि आप बेफिक्र होकर होली मना सकें।

टिकट की जानकारी

– 1 व्यक्ति: ₹249
– 2 व्यक्ति: ₹449
– 4 व्यक्ति: ₹849
– 6 व्यक्ति: ₹1199

टिकट बुक करने के लिए संपर्क करें: – 7061202588

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *